Karnataka Exit Poll: 'कांग्रेस बहुमत हासिल करने वाली है', एग्जिट पोल में जीत से गदगद सिद्धारमैया का बयान
Karnataka Election 2023: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने एग्जिट पोल में पार्टी की जीत पर खुशी जताते हुए कहा कहा कि कांग्रेस बहुमत हासिल करने वाली है।

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग पूरी हो चुकी है, जिसके बाद जारी किए गए एग्जिट पोल (Karnataka Exit Poll) में कांग्रेस सरकार में आती दिखाई दे रही है। चार एग्जिट पोल ने कांग्रेस को पूर्ण बहुमत दिया है, जबकि कुछ ने त्रिशंकु विधानसभा की आशंका जाहिर की है। वहीं अब एग्जिट पोल पर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया का बयान आया है।
कांग्रेस पावर में आने वाली है: सिद्धारमैया
कर्नाटक के एग्जिट पोल्स में कांग्रेस सरकार बनाती नजर आ रही है। जैसे ही एग्जिट पोल्स खत्म हुए कांग्रेस नेताओं में खुशी की लहर छा गई। अब इस पर कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी बहुमत हासिल करने वाली है, एग्जिट पोल भी बता रहे हैं कि कांग्रेस पावर में आने वाली है।
डीके शिवकुमार का बयान
वहीं इससे पहले कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा, "मैं इन (एक्जिट पोल) आंकड़ों को नहीं मानता, क्योंकि सब सर्वे अलग आंकड़े दे रहे हैं। मैं अपने 146+ के आंकड़े पर खड़ा हूं। कर्नाटक की जनता को भी कर्नाटक में परिवर्तन चाहिए जो भ्रष्टाचरा से मुक्त हो। कर्नाटक में डबल इंजन की सरकार विफल हो चुकी है।
प्रियांक खड़गे ने दिया ये बयान
कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे ने कहा कि मैंने अभी एग्जिट पोल के आंकड़े नहीं देखे, लेकिन अगर मैं लोगों की बातों पर विश्वास करूं तो उससे साफ है कि कांग्रेस पार्टी सरकार बना रही है। हम सरकार बनाने के बहुत करीब हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि एक बार 13 मई को मतगणना हो जाएगी तो हम ही सरकार बनाएंगे।
Poll of Polls 2023: कर्नाटक में किसकी सरकार? जानिए info graphics के जरिए
आपको बता दें कि बुधवार को हुई वोटिंग के बाद 13 मई को चुनाव के रिजल्ट घोषित होंगे। कुल 224 सीटों पर बहुमत के लिए 113 के जादुई आंकड़े को छूना होगा। ऐसे में अब असली तस्वीर 13 मई को ही साफ हो पाएगी।












Click it and Unblock the Notifications