चालान का डर: 'आगे रोक लेगी पुलिस', हेलमेट पहनकर ठेले पर सब्जी बेच रहा शख्स, जमकर Viral हो रहा VIDEO

यातायात नियमों के उल्लंघन (traffic rules violation) के चलते चालान से बचने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं। लोगों में इसका डर अभी भी खत्म नहीं हुआ है।

यातायात नियमों के उल्लंघन (traffic rules violation) के चलते चालान से बचने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं। लोगों में इसका डर अभी भी खत्म नहीं हुआ है। जब सरकार ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर चालान की राशि बढ़ा दी तो लोगों में डर व्याप्त हो गया। चालान से बचने के लिए क्या क्या जतन नहीं किए। इसके कई वीडियोज और मीम्स सामने आए। एक में तो ऐसा दिखाया गया कि एक बंदा हेलमेट लगा के सो रहा है। जिससे उसका चालान न हो जाए। चालान के डर से बचने के लिए एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जिसमें एक सब्जी वेंडर (vegetable vendor) हेलमेट लगाकर बेच रहा है और अपनी कार्ट को धक्का दे रहा है।

वीडियो ने यूजर्स का खींचा ध्यान

वीडियो ने यूजर्स का खींचा ध्यान

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान खींचा है। एक सब्जी विक्रेता का हेलमेट (helmet) पहने अपनी गाड़ी को धक्का देते हुए वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। लोग वीडियो देखते ही खूब कमेंट कर रहे हैं। कमेंट पढ़ लोगों की हंसी आ रही है।

वीडियो वायरल

वीडियो वायरल

वीडियो को ट्विटर पर ShaCasm नाम के एक यूजर ने शेयर किया है। जब एक शख्स ने वेंडर से पूछा कि उसने हेलमेट क्यों पहना है। विक्रेता ने जवाब देते हुए कहा कि अगर वह हेलमेट नहीं पहनता तो पुलिस वाले आगे उसे रोक देंगे।

भाई आपने तो कमाल कर दिया

भाई आपने तो कमाल कर दिया

इसके बाद उस व्यक्ति ने विक्रेता को समझाते हुए कि पुलिस उसे नहीं रोकेगी क्योंकि यह नियम केवल दोपहिया वाहनों के लिए है। वीडियो के कैप्शन में लिखा कि भाई आपका ज्ञान तो कमल है। वीडियो को अब तक 28,800 बार देखा जा चुका है। वीडियो देखकर यूजर अजब-गजब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

2019 में किया था मोटर वाहन में संशोधन

2019 में किया था मोटर वाहन में संशोधन

एक यूजर ने लिखा कि या तो वह बेवकूफ है या बहुत मासूम है। तीसरे ने लिखा कि निर्दोष लोग जो सिर्फ जुर्माने के कारण पुलिस से डरते हैं। पूरे स्तर पर जागरूकता का उचित प्रसार नहीं है। केंद्र सरकार ने 2019 में मोटर वाहन अधिनियम में संशोधन किया था।

जागरूकता के अभाव में डर

जागरूकता के अभाव में डर

इस वीडियो को देखने के बाद लोग उस वेंडर की खूब खिंचाई कर रहे हैं। कह रहे हैं कि कितना मासूम है और कितना डर रहा है। हालांकि कहा कि जागरूक नहीं होने की वजह से ऐसा डर रहा है। सही से जागरूकता फैलाई जाएगी तो लोगों में डर खत्म होगा।

यह भी पढ़ें- 'आइए आपका इंतजार था..',लेट से ऑर्डर लेकर पहुंचा तो डिलीवरी ब्वॉय का आरती से स्वागत, VIDEO जीत रहा लोगों का दिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+