'आइए आपका इंतजार था..',लेट से ऑर्डर लेकर पहुंचा तो डिलीवरी ब्वॉय का आरती से स्वागत, VIDEO जीत रहा लोगों का दिल
Zomato: त्योहारों के समय में खाना पहुंचाना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। इस समय डिमांड अधिक होती है और ट्रैफिक का बड़ा चक्कर होता है। ट्रैफिक जाम की वजह से समय पर खाना पहुंचाना बहुत मुश्किल होता है।
Zomato: त्योहारों के समय (Festive Time) में खाना पहुंचाना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। इस समय डिमांड अधिक होती है और ट्रैफिक का बड़ा चक्कर होता है। ट्रैफिक जाम की वजह से समय पर खाना पहुंचाना बहुत मुश्किल होता है। हैवी ट्रैफिक (Delhi Traffic) की वजह से डिलीवरी एजेंट को पहुंचने में अक्सर देर हो जाती है। इसमें डिलीवरी एजेंट की कोई गलती भी नहीं होती है। इसके लिए उन्हें अक्सर डांटने सुनने को मिलता है। लेकिन एक वीडियो सामने आया है, जो सभी का दिल जीत रहा है। जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय (Zomato food delivery boy) का ऐसा वीडियो आपने कभी नहीं देखा होगा। ऑर्डर लेटे से लेके आया तो आरती की थाली से उनका स्वागत किया गया।

आपका बहुत शुक्रिया
बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय एक घंटे की देरी से ऑर्डर लेके आया तो उनका स्वागत आरती की थाली से किया गया। उनको टीका लगाया और आरती की। कहा कि इतने ट्रैफिक के बाद भी आप ऑर्डर लेके आया आपका बहुत शुक्रिया।

धन्यवाद जोमैटो
यह वीडियो हर किसी का दिल जीत रहा है। लोग इस क्लिप को देखकर भावुक भी हो रहे हैं और डिलीवरी ब्वॉय के प्रति अपना स्नेह जता रहे हैं। इस क्लिप को इंस्टाग्राम पर यूजर संजीव कुमार ने साझा किया है। अब तक इसे 2 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि दिल्ली के हैवी ट्रैफिक के बावजूद आपका ऑर्डर मिल रहा है। धन्यवाद जोमैटो।

आरती की थाली से स्वागत
वीडियो में एक जोमैटो एजेंट को माय कुमार के दरवाजे की ओर चलते हुए देखा जा रहा है। दूसरी ओर, दिल्ली का यह व्यक्ति अपने घर के दरवाजे पर डिलीवरी ब्वॉय का'आरती की थाली' के साथ इंतजार कर रहा था।

यूजर्स प्यार के हुए मुरीद
डिलीवरी बॉय के दरवाजे पर पहुंचते ही माय कुमार ने फिल्म विजयपथ का फेमस गाना कुमार शानू की आवाज में 'आइए आपका इंतजार था' शुरू कर दिया। उसके बाद वह डिलीवरी ब्वॉय के माथे पर टिक्का लगाता है। इसके बाद अपना ऑर्डर लेता है। उनके इस प्यार ने कई इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है।

मैं भी एक बार करूंगा
बहुत सारे यूजर्स वीडियो को लेकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि डिलीवरी ब्वॉय का सबसे अच्छा स्वागत है। यह चाचा अपने पूरे जीवन के लिए इस आंदोलन की प्रतीक्षा कर रहे थे। कई ने कहा कि जीवन में कम से कम एक बार तो मैं जरूर करूंगा।
यह भी पढ़ें- पुणे किशोरी छेड़छाड़ मामला: जोमैटो ने जारी किया बयान, डिलीवरी बॉय किया गया अरेस्ट












Click it and Unblock the Notifications