वीर सावरकर के पोते रंजीत की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों ने ICU में रखा

नई दिल्ली। सावरकर पर कांग्रेस के विवादित बुकलेट पर बवाल बढ़ता ही जा रहा है। इस मामले पर विनायक दामोदर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर भी कांग्रेस से खफा हुए और पार्टी की शिकायत करने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पास पहुंचे थे। हालांकि शुक्रवार को सीएम से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी जिससे वह और नाराज हो गए। अब खबर आ रही है कि शुक्रवार की शाम अचानक उनकी तबीयत खराब होने के चलते रंजीत सावरकर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि उनका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ गया जिसके चलते उन्हें अस्पताल ले जना पड़ा।

Veer Savarkar grandson Ranjit deteriorating health doctors put him in ICU

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के भोपाल में कांग्रेस के सेवा दल ने सावरकर को लेकर एक आपत्तिजनक बुकलेट का वितरण किया था। इसके बाद बीजेपी के कई नेताओं ने कांग्रेस को खरीखोटी सुनाई और इसकी निंदा की। इस पूरे प्रकरण से सावरकर के पोते रंजीत भी काफी आहत हुए, उन्होंने ने भी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को वह इस मुद्दे पर चर्चा करने एक टीवी कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां उनकी तबीयत खराब हो गई।

रंजीत सावरकर की हालत खराब होने के बाद उन्हें तुरंत रहेजा फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की। डॉक्टरों ने बताया कि रंजीत का ब्लट प्रेशर 220 से भी अधिक हो गया था अगर समय पर उन्हें हॉस्पिटल ना लाया जाता तो स्थिति और भी खराब हो सकती थी। रंजीत को डॉक्टरों की निगरानी में आईसीयू में रखा गया है, फिलहाल उनकी हालत सामान्य है। बता दें कि कांग्रेस की 'वीर सावरकर, कितने वीर' नाम की किताब में नागथूराम गोडसे और सावरकर के बीच शारीरिक संबंध होने का दावा किया गया है।

यह भी पढ़ें: जब शादी के रिसेप्शन में पहुंचे मेहमान परिजनों को दे रहे थे सांत्वना, देश के लिए शहीद हो गया एक और जवान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+