Vande Bharat accident: फिर मवेशी से टकराई गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस, इंजन की नोज हुई क्षतिग्रस्त

Vande Bharat Train के फिर से मवेशी से टकराने की खबर सामने आई है। लगातार दूसरे दिन गांधीनगर मुंबई वंदे भारत ट्रेन गाय से टकराई है। शुक्रवार को आणंद के पास ट्रेन गाय से टकरा गई। जिसके चलते ट्रेन करीब 10 मिनट तक खड़ी रही। एक अधिकारी ने कहा कि ताजा घटना में ट्रेन को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है, और अगले हिस्से को मामूली रूप से क्षति पहुंची है।

 Vande Bharat Express collides with animal again Broke Train Nose

शुक्रवार की यह घटना दोपहर 3 बजकर 48 मिनट पर आणंद के पास हुई। ट्रेन में सफर कर रहे सभी यात्री सुरक्षित हैं। इस हादसे के बाद ट्रेन को लगभग 10 मिनट तक रोके रखा गया था। रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक, ताजा घटना में ट्रेन को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। ट्रेन का अगला हिस्सा मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। ट्रेन समय से अपने गंतव्य पर पहुंची।

वतवा रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि आज की घटना को लेकर कुछ लोगों के खिलाफ रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 147 के तहत केस दर्ज किया गया है। जो रेलवे के किसी भी हिस्से में अनधिकृत प्रवेश और उसकी संपत्ति के दुरुपयोग से संबंधित है। इससे पहले देश की तीसरी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस भैंसों के झुंड से टकरा गई थी।

इस बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि पटरियों पर मवेशियों के साथ टकराव अपरिहार्य है। सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन को डिजाइन करते समय इसे ध्यान में रखा गया है। उन्होंने कहा कि ट्रेन को इस तरह से डिजाइन किया गया है और यह इतनी मजबूत है कि अगर कोई दुर्घटना होती है, तो ट्रेन को कुछ नहीं होगा। सामने की तरफ का हिस्सा पूरी तरह से बदला जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+