Tamim Iqbal: तमीम इकबाल ने बांग्लादेश क्रिकेट में रचा इतिहास, रिकॉर्ड 73 वोट पाकर बने सबसे युवा डायरेक्टर

Tamim Iqbal: बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और दिग्गज सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल (Tamim Iqbal) ने रविवार को देश के क्रिकेट प्रशासनिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। हाल ही में संपन्न हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के चुनावों में तमीम इकबाल ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। वे बोर्ड के निदेशक चुनने के साथ ही अब देश के सबसे युवा क्रिकेट प्रमुख (Cricket Chief) भी बन गए हैं।

तमीम इकबाल ने रचा इतिहास (Tamim Iqbal)

बीसीबी के इस चुनाव में कुल 12 निदेशक पदों के लिए 16 उम्मीदवार मैदान में थे। 37 वर्षीय तमीम इकबाल ने कुल 75 काउंसलरों में से रिकॉर्ड 73 वोट हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उनके साथ फहीम सिन्हा को 66 वोट मिले, जिन्हें बोर्ड की पहली बैठक में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। तमीम इकबाल के आने से बांग्लादेश क्रिकेट में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Tamim Iqbal 1

भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद सरकार ने लिया था कड़ा एक्शन

इस साल फरवरी में बांग्लादेश की नवनिर्वाचित सरकार ने तत्कालीन क्रिकेट बोर्ड में गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद उसे भंग कर दिया था। इसके बाद तमीम इकबाल को अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इस चुनाव में भारी बहुमत से जीतने के बाद अब तमीम के पास बोर्ड को लोकतांत्रिक और पारदर्शी तरीके से चलाने की पूरी कमान आ गई है।

'अब नहीं चलेगी 12-13 लोगों की तानाशाही'

जीत के बाद पॉपुलर खेल वेबसाइट क्रिकबज से बात करते हुए तमीम इकबाल ने बोर्ड के ढांचे और संविधान में बड़े बदलावों के संकेत दिए। तमीम ने कहा कि बोर्ड में कई कानूनी खामियां हैं। यदि हम सब सहमत होते हैं तो आगामी एजीएम (AGM) में संवैधानिक सुधारों पर चर्चा की जाएगी। यह ऐसा बोर्ड नहीं होगा जहां 12 या 13 लोग बैठें और किसी एक व्यक्ति के कहने पर फैसला ले लिया जाए। हमें 1972 काउंसलरों के साथ मिलकर काम करना है और उनकी सहमति जरूरी है। बांग्लादेश क्रिकेट की भलाई के लिए जो भी जरूरी होगा, हम करेंगे।

विवादों के साए से बाहर निकालने की बड़ी चुनौती

तमीम ने आगे कहा कि प्रशासनिक स्तर पर यह उनका पहला अनुभव है, इसलिए उन्हें सिस्टम को समझने और सभी लोगों के साथ तालमेल बिठाने के लिए थोड़ा समय चाहिए। तमीम इकबाल के कंधों पर बांग्लादेश क्रिकेट की अंतरराष्ट्रीय साख को सुधारने की बड़ी जिम्मेदारी है।

पिछले बोर्ड के कार्यकाल के दौरान तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल (IPL) फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा रिलीज किए जाने के बाद बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर भारत में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप में खेलने से इनकार कर दिया था। आईसीसी (ICC) ने बांग्लादेश के मैचों को श्रीलंका शिफ्ट करने के अनुरोध को खारिज करते हुए उन्हें टूर्नामेंट से ही बाहर कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+