'अपराध किया है तो सजा भी तगड़ी होगी', Khan Sir मामले को लेकर दिग्गज नेता का आया बड़ा बयान

Khan Sir Patna coaching controversy: पटना के मशहूर टीचर खान सर कोचिंग सेंटर पर हमले के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उन पर अपनी ही कोचिंग पर हमला करवाने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई है। लेकिन खान सर उर्फ फैसल खान ने अभी त‍क ना ही सरेंडर किया है और ना ही उन्‍हें अरेस्‍ट किया गया है। खान सर के वकील ने पुष्टि की है कि सोमवार को कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की जाएगी।

वहीं इससे पहले महाराष्‍ट्र के दिग्गज नेता संजय निरूपम ने खान सर की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा, खान सर कानून से ऊपर नहीं हैं, इसलिए उन्‍हें अपनी गिरफ्तारी दे देनी चाहिए।

Khan sir

'Khan Sir कानून से ऊपर नहीं, गिरफ्तारी देनी होगी'

संजय निरुपम कहा, " मेरे हिसाब से कानून के आगे सब बराबर हैं। चाहे टीचर, प्रोफ़ेसर, डॉक्टर, इंजीनियर हो या वकील। कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। इंसाफ सबके लिए एक ही है। निरुपम ने कहा रौशन आनंद पर आरोप लगने पर उनकी गिरफ्तारी हुई थी। अब खान सर पर भी आरोप लगे हैं। आरोप सिद्ध होने पर कानून अपना काम करेगा। जैसे रौशन आनंद गिरफ्तार हुए, वैसे ही खान सर को भी गिरफ्तारी देनी होगी।

Khan sir

'अपराध किया है तो सजा भी तगड़ी होगी'

कानून का डंडा सबके लिए एक जैसा चलता है। निरुपम के हिसाब से अगर अपराध किया है तो सजा भी तगड़ी होगी। कानून के अनुसार ही फैसला लिया जाएगा। खान सर को भी कानून का पालन करना होगा।

'शिक्षकों का काम बच्‍चों को सही राह दिखाना है'

संजय निरुपम ने शिक्षकों की भूमिका पर बात कही है। उन्होंने कहा कि उनका काम बच्चों को सही राह दिखाना है। शिक्षकों को गलत गतिविधियों से बचना चाहिए। यह उनका मुख्य कर्तव्य है।

क्‍या है पटना कोचिंग विवाद?

पटना में दो बड़े कोचिंग संस्थान हैं। एक फैसल खान यानी खान सर का है। दूसरा रौशन आनंद का ज्ञान बिंदु कोचिंग है। दोनों के बीच बहुत तगड़ा विवाद चल रहा है। खान सर ने आरोप लगाया था कि रौशन आनंद के लोगों ने गोली चलवाई। उस घटना के बाद काफी हंगामा हुआ था। उस समय रौशन आनंद को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया।

पुलिस की जांच में सच सामने आया। ज्ञान बिंदु कोचिंग की गलती नहीं मिली। बल्कि खान सर के गार्ड्स ने पहले फायरिंग की थी। अब खान सर पर भी मामला दर्ज हो गया है। इसीलिए उन्हें सामने आकर गिरफ्तारी देनी चाहिए। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो संस्थान सील होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+