'उसने मेरी बॉडी के उस अंग पर हाथ रखा और फिर', 40 साल की एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, डायरेक्टर ने दिया ऐसा दर्द

Shikha Singh: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का मुद्दा समय-समय पर चर्चा में आता रहा है। कई एक्ट्रेसेस अपने साथ हुए अप्रिय अनुभवों को सार्वजनिक कर चुकी हैं। अब टीवी की फेमस एक्ट्रेस शिखा सिंह ने भी अपने करियर के शुरुआती दिनों से जुड़ा एक ऐसा किस्सा लोगों के साथ शेयर किया है, जिसने उनकी पूरी पेशेवर दिशा बदल दी।

शिखा सिंह के लिए पहला ऑडिशन बना आखिरी
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस शिखा सिंह ने बताया कि बॉलीवुड में कदम रखने की उनकी कोशिश एक बेहद असहज अनुभव के बाद खत्म हो गई थी। एक्ट्रेस के मुताबिक एक फिल्म के ऑडिशन के दौरान उन्हें ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा था, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी।

shikha singh

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर ने की गंदी हरकत

-शिखा सिंह ने याद करते हुए बताया कि ऑडिशन के दौरान मौजूद एक मशहूर निर्माता-निर्देशक धीरे-धीरे उनके करीब आने लगे और ऐसा गंदा बर्ताव किया जिससे वह बेहद असहज महसूस करने लगी थीं। एक्ट्रे ने कहा कि उस घटना ने उन्हें अंदर तक झकझोर कर रखा दिया था।

'मेरा यौन उत्पीड़न हुआ', Shilpa Shinde ने क्यों कहा झूठ? अरेस्ट होंगी एक्ट्रेस? CM देवेंद्र फडणवीस लेंगे एक्शन
'मेरा यौन उत्पीड़न हुआ', Shilpa Shinde ने क्यों कहा झूठ? अरेस्ट होंगी एक्ट्रेस? CM देवेंद्र फडणवीस लेंगे एक्शन

-शिखा सिंह ने कहा- वो मेरा पहला और आखिरी ऑडिशन था। वो फिल्ममेकर सोफे पर बैठे थे और धीरे-धीरे मेरे पास आए। उन्होंने अपना हाथ मेरे शरीर के ऐसी जगह पर रखा जो मैं आपको बता भी नहीं सकती। उन्होंने आगे बताया कि कैसे उस डायरेक्टर ने उन्हें 'हीरोइन बनने लायक' कहा था।

शिखा ने फिल्मों से दूरी बनाने का लिया फैसला

-शिखा सिंह ने बताया कि उस दौरान उन्हें कहा गया था कि उनमें फिल्मी हीरोइन बनने की पूरी क्षमता है लेकिन उन्होंने उस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने से साफ इनकार कर दिया था। शिखा तुरंत वहां से निकल गई थीं और फिर कभी किसी फिल्म के लिए ऑडिशन देने नहीं गईं।

-शिखा ने ये भी खुलासा किया कि ये अनुभव इतना नेगेटिव था कि उन्होंने बॉलीवुड में करियर बनाने का विचार ही छोड़ दिया था। हालांकि उन्होंने उस व्यक्ति का नाम लेने से परहेज किया, लेकिन इतना जरूर कहा कि वह इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा था।

टीवी इंडस्ट्री में बनाई अपनी अलग पहचान

-बॉलीवुड से दूरी बनाने के बाद शिखा सिंह ने टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा और अपनी मेहनत के दम पर खास मुकाम हासिल किया। उनके अभिनय करियर की शुरुआत लोकप्रिय शो 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' से हुई थी, जहां उन्होंने कैडेट आकृति भट्ट का किरदार निभाया था।

-इसके बाद शिखा ने 'मेरी डोली तेरे अंगना', 'घर की लक्ष्मी बेटियां' और 'ना आना इस देस लाडो' जैसे चर्चित सीरियल्स में काम कर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। खासकर 'ना आना इस देस लाडो' में अंबा सांगवान के किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई थी।

'कुमकुम भाग्य' की विलेन बनकर मिली जबरदस्त पॉपुलैरिटी

-शिखा सिंह के करियर का सबसे यादगार अध्याय 'कुमकुम भाग्य' माना जाता है। इस शो में उन्होंने आलिया मेहरा का नेगेटिव किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और एक्टिंग ने उन्हें टीवी की फेमस एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल कर दिया था।

-इसके अलावा शिखा सिंह 'फुलवा', 'अदालत', 'ससुराल सिमर का', 'महाभारत', '26/12' और 'नागिन 6' जैसे कई सुपरहिट शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। फिलहाल वह टीवी शो 'जगधात्री' में साक्षी मित्तल के किरदार में नजर आ रही हैं।

पर्सनल लाइफ में भी खुश हैं शिखा सिंह

-अगर शिखा सिंह की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2016 में करण शाह के साथ शादी की थी। शादी के चार साल बाद यानी साल 2020 में शिखा एक प्यारी सी बेटी की मां बनी थीं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली लाइफ की झलकियां शेयर करती रहती हैं।

-शिखा सिंह का कास्टिंग काउच को लेकर ये खुलासा एक बार फिर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मौजूद उन चुनौतियों की ओर ध्यान खींचता है, जिनका सामना कई कलाकारों को अपने करियर की शुरुआत में करना पड़ता है। हालांकि उस एक घटना ने शिखा को बॉलीवुड से दूर कर दिया लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और टेलीविजन इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर एक सफल पहचान बनाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+