Kangana Ranaut के लिए लड़का खोजने वाली स्मिता तांबे कौन? 18 महीने अस्पताल में थी भर्ती, रूला देगी कहानी
Kangana Ranaut: मशहूर अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के प्रमोशन को लेकर व्यस्त हैं, हाल ही में उन्होंने आईएएनएस से एक खास बातचीत पर एक बड़ी ही दिलचस्प बात बताई जिसने सोशल मीडिया पर एक नाम को काफी चर्चित हो गया और वो नाम है स्मिता तांबे का। दरअसल इंटरव्यू के दौरान कंगना के साथ उनकी को-स्टार स्मिता तांबे मौजूद थीं।
स्मिता ने कंगना की शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर अभिनेत्री ने अपने मजाकिया अंदाज में इसका जवाब दिया जिसने स्मिता को लोगों के बीच चर्चा का विषय बना दिया। दरअसल इंटरव्यू के दौरान कंगना ने कहा कि अभी हम सारे कोस्टार्स आपस में बात कर रहे थे कि तभी बीच में स्मिता ने बोला कि 'कंगना शादी वाले प्रश्न पर जवाब नहीं दे रही है।'

तो इस पर कंगना ने हंसते हुए कहा कि 'हम सामान्य तौर पर अपने जीवन के अनुभवों के बारे में बात कर रहे थे, लेकिन हां, स्मिता मेरे लिए लड़का जरूर ढूंढ़ रही हैं।' जिस पर वहां बैठे सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे लेकिन इसके बाद लोग स्मिता तांबे के बारे में सर्च करने लगे। आपको बता दे कि भले ही हिंदी दर्शक स्मिता को कम जाने लेकिन मराठी दर्शकों के लिए स्मिता जाना-पहचाना चेहरा हैं।

Kangana Ranautके लिए लड़का खोजने वाली स्मिता तांबे कौन?
स्मिता तांबे एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री और फिल्म निर्माता हैं, जो मुख्य रूप से मराठी और हिंदी फिल्म, टेलीविजन और रंगमंच जगत में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं। उनका जन्म 11 मई 1983 को महाराष्ट्र के सतारा में हुआ था और उनकी परवरिश पुणे में हुई।

'72 माइल्स - एक प्रवास' के लिए जीता महाराष्ट्र राज्य सरकार का पुरस्कार
उन्होंने साल 2006 में 'नातिगोती' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। उन्हें असली पहचान राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म 'जोगवा' (2009) और अक्षय कुमार द्वारा निर्मित '72 माइल्स - एक प्रवास' (2013) से मिली। '72 माइल्स' में उनके 'राधाक्का' के किरदार के लिए उन्हें महाराष्ट्र राज्य सरकार की तरफ से 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री' का पुरस्कार भी मिला था। इसके अलावा उन्होंने 'देऊळ', 'तुकाराम' और 'परतु' जैसी सराही गई फिल्मों में काम किया है।
बॉलीवुड (हिंदी सिनेमा): स्मिता तांबे 'सिंघम रिटर्न्स', 'रुख', 'पंगा' और शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' (जिसमें उन्होंने कल्कि की मां का किरदार निभाया था) में नजर आ चुकी हैं। अभिनय के साथ-साथ वे एक निर्माता भी हैं। उनका 'रिंगिंग रेन' नाम का एक प्रोडक्शन हाउस है, जिसके बैनर तले उन्होंने 2019 में आई मराठी फिल्म 'सावट' का निर्माण किया था।

18 महीने अस्पताल में रही भर्ती स्मिता तांबे?
फिल्म चर्चा के दौरान स्मिता ने बताया कि उनकी लाइफ का एक बहुत दर्द भरा समय तब था, जब वो 18 महीने अस्पताल में थीं और काफी शारीरिक और मानसिक दर्द से गुजर रही थीं। वहां सुगंधा नाम की एक नर्स उनकी देखभाल करती थी। वह नर्स रोज सुबह आठ बजे ड्यूटी पर आती थी और उन्हें रोज एक मराठी गाना सुनाती थी। स्मिता को रोज पांच से ज्यादा इंजेक्शन लगाए जाते थे।
पैर 6 इंच छोटा होने का डर, स्मिता ने बताया सच
'नर्स सुगंधा काम करने का एक अलग अंदाज रखती थी और मुस्कुराते हुए इंजेक्शन लगाती थी जिससे उनके मन से इंजेक्शन का भय निकल गया।' स्मिता ने बताया कि 'उनकी सर्जरी हुई थी, जिसकी वजह से डर था कि कहीं उनका एक पैर 6 इंच छोटा ना हो जाए लेकिन 'वो नर्स कहती थी तुम एक दिन बेहतरीन डांसर बनोगी।' स्मिता ने भरे हुए गले से कहा कि 'उसकी बातें उस वक्त किसी भी दवा से ज्यादा प्रभावी थी। उसके प्रोत्साहन से ही मैं पूरी तरह ठीक हो पाई।'
12 जून को रिलीज हो रही है 'भारत भाग्य विधाता'
गौरतलब है कि फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। साथ ही स्मिता तांबे, गिरिजा ओक और अमृता नामदेव होंगी। फिल्म का निर्देशन मनोज तापड़िया ने किया है। पेन स्टूडियोज के डॉ. जयंतीलाल गडा इसे पेश करेंगे। फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।














Click it and Unblock the Notifications