उत्तराखंड: सीएम से झगड़ा करने वाली शिक्षका हुई सस्पेंड, शिक्षा सचिव ने दी ये सफाई

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के दरबार में अपने ट्रांसफर की फरियाद लेकर पहुंची उत्तरकाशी की एक स्कूल टीचर उत्तरा पंत बहुगुणा को सीएम से इंसाफ तो मिला नहीं, उल्टे वह सस्पेंड जरूर हो गईं। उनके निलंबन पर उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा की सचिव भूपिंदर कौर ओलख ने कहा कि, उन्हें इसलिए सस्पेंड किया गया क्योंकि उन्होंने एक टीचर होने के नाते मर्यादा का उल्लंघन किया था।

Uttarakhand

शिक्षिका द्वारा उत्तरकाशी से देहरादून तबादले की मांग पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सचिव ने कहा कि उत्तरा पंत बहुगुणा का तबादला सिर्फ उनकी तैनाती वाले जिले में ही किया जा सकता है और देहरादून में ट्रांसफर की उनकी मांग अंतर जनपदीय तबादले के अधीन आती है, जिसके लिए फिलहाल नियमों में कोई प्रावधान नहीं है।

भूपिंदर कौर ने कहा कि, उनके अलावा 58 और लोगों की सूदूर इलाकों में पोस्टिंग की गई है। उनका नंबर 59 वां है। स्थानांतरण केवल बारी-बारी से किया जाता है। दरअसल इस पूरे मामले की शुरुआत गुरुवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के जनता दरबार से शुरू हुई। शिक्षिका उत्तरा पंत बहुगुणा सीएम दरबार में ट्रांसफर की मांग लेकर पहुंचीं थीं। शिक्षिका को जब बोलने का मौका मिला तो उन्होंने अपनी मांग रखी।

शिक्षिका ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के बीजेपी के नारे को लेकर भी सीएम के सामने तंज कस दिया। यहीं से सीएम रावत भड़क गए। दोनों के बीच तू तू-मैं मैं बढ़ता गया। सीएम ने भी 'इसे तुरंत सस्पेंड करो और बाहर निकालो' का आदेश जारी कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+