बीजेपी के प्रदर्शन में घायल हुए घोड़े 'शक्तिमान' की मौत
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। पिछले महीने उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल हुए पुलिस के घोड़े 'शक्तिमान' की मौत हो गई। ये विरोध प्रदर्शन पिछले महीने की 14 तारीख को हुआ था, जिसमें घायल शक्तिमान को अपनी एक टांग गंवानी पड़ी थी। इसके बाद अमेरिका से लाकर घोड़े को कृत्रिम पैर तो लगा दिया गया लेकिन देखरेख और उपचार के आभाव में उसने दम तोड़ दिया। विराट कोहली ने की 'शक्तिमान' पर हमले की निंदा कहा, अब इससे ज्यादा बुजदिली क्या होगी

देहरादून आईजी ने जताया दुख
देहरादून के आईजी ने कहा कि हमें दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि शक्तिमान नहीं बचा। मौत के कारण का पता हालांकि पोस्टमॉर्टम से ही चल पाएगा लेकिन इंफेक्शन फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
बीजेपी नेता हुए थे गिरफ्तार
आंदोलन के दौरान बीजेपी विधायक गणेश जोशी पर आरोप लगा था कि उन्होंने ही डंडे से मारकर शक्तिमान को जख्मी किया है। इस मामले में विधायक गणेश जोशी को गिरफ्तार भी किया गया था लेकिन बाद में जांच के बाद उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया था। Video-बर्बर भाजपा विधायक ने घोड़े की टांग डंडे से मार-मार तोड़ी
दुनिया मांग रही थी शक्तिमान के लिए दुआ
शक्तिमान की टांग काटे जाने के बाद लोग तो सदमे में थे ही पुलिस महकमा भी सदमे में था। देश और दुनिया में शक्तिमान के ठीक हो जाने की दुआएं की गई थी, लोग ये दुआएं कर रहे थे कि शक्तिमान अपनी कृत्रिम टांगों के सहारे फिर से खड़ा हो सके।












Click it and Unblock the Notifications