Video-बर्बर भाजपा विधायक ने घोड़े की टांग डंडे से मार-मार तोड़ी
देहरादून। अपनी हनक और गुस्से को किसी मासूम जानवर पर उतारना सबसे ज्यादा अमानवीय कृत्य कहलाता है। देहरादून में भाजपा विधायक ने अपनी हनक के चलते पुलिस के घोड़े की टांग डंडे से मार-मारकर तोड़ दी।
देहरादून के मसूरी से भाजपा विधायक गणेश जोशी ने एक प्रदर्शन के दौरान पुलिस के घोड़े को डंडे से बेहरमी से पीटा और उसका पैर तोड़ दिया। दर्द से तड़पता घोड़ा काफी समय तक सड़क पर ही पड़ा रहा और कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया।
भाजपा विधायक की बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घोड़े का वेटेनरी डॉक्टर इलाज करने लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications