शक्तिमान घोड़े के पैर टूटने के पीछे की पूरी कहानी
देहरादून। सोशल मीडिया के आधार पर एक बार फिर से एक हादसे की खबर को सनसनी बनाकर पेश कर दिया। देहरादून में जिस तरह से भाजपा के प्रदर्शन के दौरान शक्तिमान घोड़े की टांग टूटी उसपर भी जमकर सियासत हुई।

भाजपा के प्रदर्शन के दौरान शक्तिमान घोड़े की टांग टूट गयी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें भाजपा विधायक गणेश जोशी लाठी चलाते हुए दिखायी दे रहे हैं। उनपर आरोप लगा कि उन्होंने लाठी से मार-मारकर घोड़े का पैर तोड़ दिया।
भाजपा विधायक का दावा सड़क पर भांज रहे थे लाठी
लेकिन महज कुछ ही घंटो के बाद एक और वीडियो सामने आया जिसमें देखा जा सकता है कि गणेश जोशी सड़क पर लाठी भांज रहे हैं, जोशी का कहना है कि वह घोड़े को पीछे करने के लिए सड़क पर लाठी भांज रहे थे। उनका कहना है कि घोड़े ने कई कार्यकर्ताओं को धक्का दिया था जिसके चलते उन्होंने ऐसा किया था।
हालांकि अभी भी इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती है कि गणेश जोशी ने घोड़े को लाठी मारी थी या नहीं। लेकिन मौजूदा फुटेज में दिखता है कि घोड़े का पैर सड़क के किनारे लोहे के एंगल में फंस गया जिसके चलते घोड़े ने अपना संतुलन खो दिया और वह गिर गया जिसके बाद उसका पैर टूट गया।
आखिर सड़क पर खतरनाक एंगल क्यों नहीं हटाया गया
बहरहाल में यहां जो सवाल खड़ा होता है वह यह है कि सड़क के किनारे हादसों को दावत देते इन लोहे के एंगल को ऐसे क्यों छोड़ा गया। इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मामला जरूर दर्ज होना चाहिए।
क्यों होता है घोड़े का इस्तेमाल
यहां आपको यह बताना जरूरी है कि घोड़े का इस्तेमाल पुलिस सामान्य रूप से गश्त के लिए करती हैं। लेकिन शहरों में इसका इस्तेमाल उन जगहों पर होता है जहां भीड़ होती है। मेला, प्रदर्शन या भीड़भाड़ वाली जगहों पर पुलिस घोड़े का इस्तेमाल करती है। इसकी अहम वजह होती है घोड़ा भीड़ में भी आसानी से दौड़ सकता है और संदिग्ध को पकड़ने में पुलिस को काफी मदद भी होती है। इसके साथ ही बेकाबू भीड़ को तितर-बितर करने में भी घोड़ा काफी कारगर होता है।
5 घंटे के ऑपरेशन के बाद सफल इलाज हुआ घोड़े का
घोड़े का इलाज वेटनरी अस्पताल में किया गया, जहां पांच घंटे तक घोड़े का इलाज चला और उसके पैर का ऑपरेशन किया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि घोड़ा चल फिर तो सकता है पैर ठीक होने के बाद लेकिन वह दौड़ नहीं सकता है।
मेनका गांधी ने विधायक को पार्टी से बाहर करने की मांग की
वहीं इस मामले के सामने आने के बाद कैबिनेट मंत्री मेनका गांधी ने मांग की थी विधायक गणेश जोशी को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए। वहीं कई विपक्षी नेताओं ने भाजपा विधायक पर हमला बोला था।
-
Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट चौधरी बने सीएम , भाजपा खेमा खुशी से झूमा, NDA के सहयोगी दल भी हुआ गदगद -
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications