उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बढ़ाया गया COVID19 कर्फ्यू, शादियों और अंत्येष्टि में 50 लोग ही हो सकेंगे शामिल

देहरादून, 12 जुलाई। कोरोना की तीसरी लहर में मामले कम होते ही लोग उत्‍तराखंड के पर्यटक स्‍थलों पर हजारो की संख्‍या में लोग छुट्टियां मनाने पहुंच गए। जिसके चलते मसूरी, देहरादून समेत अन्‍य पर्यटक स्‍थलों पर पर्यटक निमयों की धज्जियां उड़ाते नजर आए। जिसके चलते अब उत्तराखंड सरकार ने COVID19 कर्फ्यू 20 जुलाई तक बढ़ा दिया है। इसके अलावा शादियों और अंत्येष्टि में 50 लोगों के शामिल होने की ही अनुमति दी हैं।

kumbh

उत्‍तराखंड सरकार द्वारा जारी ये नया प्रतिबंध 20 जुलाई, 2021 को सुबह 6 बजे तक लागू रहेग। उत्‍तराखंड के सीएम धामी ने मसूरी और नैनीताल समेत अन्‍य जगहों पर पर्यटकों की संख्‍या बढ़ने के बीच ये कर्फ्यू बढ़ाने का निर्णय लिया है।
बता दें लोगों की इन्‍हीं सभी गलतियों और लापरवाहियों के कारण भारत में कोरोना की तीसरी लहर की शुरूआत हो चुकी है। माना जा रहा है कि उत्‍तराखंड, हिमाचल में अचानक बढ़ी पर्यटकों की संख्‍या से कोरोना पॉजिटिव केसों में इजाफा तेजी से हो सकता है। ये लापरवाही बड़ी समस्‍या खड़ी कर सकती हैं।

Solar Storm: सौर तूफान कर सकता है आपके मोबाइल पर अटैक, विशेषज्ञ ने कहा-रहें सावधान

गौरतलब है कि उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में नए 51 पॉजिटिव केस मिले हैं।और दो मरीज की मौत हुई है। 205 मरीजों को ठीक होकर घर जा चुके हैं। उत्‍तराखंड में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 932 पहुंच गई है। प्रदेश सरकार ने कोविड कर्फ्यू बढ़ाने से पहले उत्‍तराखंड आने वालों के लिए आईटीपीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य कर दी है। इसकी निगेटिव रिपोर्ट के बिना राज्‍य में किसी को एंट्री नहीं मिलेगी।

https://hindi.oneindia.com/photos/aisha-sharma-s-semi-nude-pictures-create-panic-on-internet-oi64404.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+