'आप गिरी हुई सोच की महिला हैं', ईरान हिजाब प्रदर्शन का सपोर्ट करने पर नेहा राठौर पर हमला
नई दिल्ली, 22 सितंबर: भारत में जहां हिजाब के लिए महिलाओं का समर्थन देखा जा रहा है। वही दूसरी तरफ मुस्लिम देश ईरान में हिजाब से आजादी के लिए महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। ईरान में हिजाब के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक होता जा रहा है। सड़कों पर गाड़ियां को आग के हवाले किया जा रहा है। शहरों में इंटरनेट बंदी कर दी गई है। यह सब महसा अमीनी की मौत के बाद ईरान में शुरू हुआ है। इस दौरान प्रदर्शन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें महिलाएं हिजाब को आग में जला रहीं हैं। जिसको भोजपुरी की लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने भी पोस्ट करते हुए महिलाओं का समर्थन किया है, लेकिन अब उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

ईरान में हर जगह हिंसक प्रदर्शन
दरअसल, तेहरान घूमने आई महसा अमीनी को हिजाब नहीं पहने होने पर पुलिस ने परिवार के साथ हिरासत में लिया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। यह मामला इतना गर्मा गया कि महिलाएं सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने लगी। आग में हिजाब जलाना शुरू कर दिया। ईरान में हर जगह ऐसे ही प्रदर्शन जारी है। अब तक 5 लोगों की मौत हो गई।

ईरान की महिलाओं के समर्थन में नेहा राठौर
वहीं अब ईरान की महिलाओं के समर्थन में और हिजाब के खिलाफ 'यूपी में का बा' गाना जाकर सुर्खियों में आई नेहा राठौर भी उतर आईं हैं। उन्होंने अपने फेसबुक पर हिजाब को जलाने की वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा-"ईरान की औरतें अपने हिजाबों की होली जला रही हैं। थोपी हुई नैतिकता और बेड़ियों से आजादी का ये वीडियो तो देखिए! खूब सारा प्यार तुम सबको...❤️😘..."

कट्टपंथी लोगों का हमला हुआ शुरू
इसके बाद जैसे ही उन्होंने यह पोस्ट किया। कट्टपंथी लोगों ने उन पर हमला करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि हम तो बहुत अच्छा समझते थे आपको, लेकिन आप एक गिरी हुई सोच की महिला हैं।
'मजहब के तमाम ठेकेदार आहत हो गए'
लोगों के हमले के बाद नेहा राठौर यहीं नहीं रुकी उन्होंने फिर लिखा कि "दिख रहा है कि मजहब के तमाम ठेकेदार आहत हो गए हैं। अगर औरतों की इस आजादी की कीमत तुम जैसों का आहत होना है तो ये कीमत बहुत कम है।"
पढ़ें ये भी: 'खूबसूरत नजारा है, महिलाएं हिजाब जला रही हैं और अपने बाल...', ईरान मामले पर बोलीं तस्लीमा












Click it and Unblock the Notifications