'भाई ऐसे करोगे गूगल ट्रांसलेट', ट्रेन का नाम 'मर्डर' एक्सप्रेस करने पर भड़के यूजर्स, अब रेलवे ने सुधारी गलती
गूगल से अनुवाद करने पर अर्थ से अनर्थ की घटनाओं के बारे में आपने कई बार सुना होगा। लेकिन यह ऐसी घटना है, जिसके बारे में आपने शायद ही सुना होगा। एक कहावत है नकल करने के लिए भी अकल चाहिए। लेकिन आंख बंद करके अगर गूगल ट्रांसलेट करते हैं तो यह बहुत खतरनाक साबित हो सकता है।
इस बार गूगल ट्रांसलेट की जो घटना घटी है, इसके निशाने पर रेलवे आ गया है। ट्रोलर्स ने रेलवे की काफी आलोचना की है। दरअसल, हटिया-एर्नाकुलम एक्सप्रेस पर "हटिया" नाम के एक बोर्ड की तस्वीर वायरल होने के बाद भारतीय रेलवे को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा।

गूगल ट्रांसलेट से कैसे हुआ बवाल
दरअसल हटिया को इंग्लिश में Hatiya लिखा गया, फिर इसका अनुवाद किया गया, गूगल ने इसे हत्या मानकर मलयालम में "कोलापथकम" कर दिया। कोलपथकम का अर्थ हत्यारा होता है। इसके बाद ट्रेन के बोर्ड की तस्वीर सोशल प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गई।
यह भी पढ़ें- 'अरे तुम कितने सुंदर हो...' शराब के नशे में फ्लाइट अटेंडेंट को KISS करने लगा यात्री, ट्रे भी तोड़ डाली
रेलवे ने पीले कलर से ढक दिया बोर्ड
ट्रोलर्स ने रेलवे की जमकर आलोचना की। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यह गलती हिंदी शब्द 'हत्या' को लेकर भ्रम की वजह से हुई। रेलवे अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई कर मलयालम शब्द को पीले रंग से ढक दिया।
क्या थी रेलवे की गलती, जानिए
बता दें कि झारखंड की राजधानी रांची में हटिया एक जगह है, यह ट्रेन हटिया से एर्नाकुलम के बीच चलती है। इसका नाम हटिया एर्नाकुलम एक्सप्रेस है। एक यूजर ने लिखा कि गूगल ट्रांसलेट पर बहुत अधिक निर्भरता। उन्होंने कहा कि गूगल ट्रांसलेट की वजह से गलती हुई है। भूल सुधार ली गई है। बोर्ड पर लिखे नाम को पीले रंग से ढक दिया गया है।
यह भी पढ़ें- वायरल पोस्ट में भारतीय रेलवे की कमाई को लेकर बड़ा दावा, सिर्फ टिकट कैंसिलेशन से कमाए 2,110 करोड़ रुपए!












Click it and Unblock the Notifications