'अरे तुम कितने सुंदर हो...' शराब के नशे में फ्लाइट अटेंडेंट को KISS करने लगा यात्री, ट्रे भी तोड़ डाली
Passenger kissed attendant: मिनेसोटा की एक फ्लाइट में अटेंडेंट को एक यात्री ने जबरदस्ती किस कर दिया और कहा कि तुम कितने सुंदर हो। अब यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है।

Delta Passenger kissed attendant: बीते कुछ समय में फ्लाइट से बड़े ही अजीबोगरीब मामले सामने आए हैं। फिर बात चाहे पेशाब कांड की हो, या फिर फ्लाइट में लड़ाई-झगड़े की। अब एक और अजीबोगरीब मामला सामने आया, जिसमें एक शख्स ने फ्लाइट अटेंडेंट को ही किस कर दिया।
वाइन मांगी तो अटेंडेट ने बोली ये बात
न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, डेविड एलन बर्क, जो कि फर्स्ट क्लास के पैसेंजर थे, उन्हें अल्कोहॉल लेने की इजाजत थी। लेकिन फ्लाइट के कुछ नियमों की वजह से डेविड को वाइन नहीं दी जा सकी।
टेकऑफ के बाद सर्व की गई वाइन
मिनेसोटा की इस फ्लाइट में ड्रिंक सर्व ना किए जाने से डेविड थोड़ा नाराज हो गया, कि उसे फ्लाइट में ड्रिंक नहीं सर्व की गई। लेकिन कुछ समय बाद फ्लाइट टेकऑफ करने के बाद डेविड को ड्रिंक सर्व की गई। बाद में अटेंडेंट डेविड की ट्रे लेने आया तो डेविड ने उससे हाथ मिला लिया।
'ओह तुम कितने सुंदर हो...'
लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई। डेविड अटेंडेंट के पीछे-पीछे चल दिया। इसके बाद उसने टीसी नाम के अटेंडेंट को कहा कि ओह तुम कितने सुंदर हो। तो अटेंडेंट ने उसे शुक्रिया कहा। लेकिन इसके बाद डेविड ने पूछा कि क्या मैं तुम्हें किस कर सकता हूं? तो अटेंडेंट ने साफ इंकार कर दिया।
डेविड ने अटेंडेंट को जबरन किया किस
लेकिन डेविड ने अटेंडेंट को जबरदस्ती पकड़कर उसके गले में किस कर दिया। घटना के बाद अटेंडेंट केबिन के पिछले हिस्से में चला गया। लेकिन डेविज ने इस दौरान एक ट्रे तोड़ डाली। इस ट्रे में कैप्टन के लिए खाना रखा गया था। लैंडिंग के बाद पायलट ने हवाई अड्डे पर संपर्क किया। पूछताछ के दौरान डेविड ने पूरी घटना से साफ इंकार कर दिया। उसने कहा कि उसने ना तो फ्लाइट अटेंडेंट को चूमा और ना ही किसी तरह की ट्रे को तोड़ा।
हालांकि, डेविड के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बताते चलें कि बर्क को मारपीट और दुराचार के आरोप में कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है।
जब बच्चे के रोने से बौखलाया शख्स
बताते चलें कि हाल ही में साउथवेस्ट एयरलाइन से भी एक अजीबोगरीब मामला सामने आया, जब एक शख्स बच्चे के रोने की वजह से फ्लाइट अटेंडेंट्स पर बरस गया। वीडियो में शख्स को कहते सुना जा सकता है कि पिछले 40 मिनट से बच्चा रोए जा रहा है। इतना शोर हो रहा है कि मेरी नींद ही खराब हो गई। क्या इसके लिए ही मैंने पैसा दिया है। शख्स का ये रवैया बाकी लोगों को भी बड़ा खराब लगा। हालांकि, पूरे मामले के बाद एयरलाइन ने बयान भी जारी किया।












Click it and Unblock the Notifications