Kal Ka Match Kon Jeeta 7 July: भारत-इंग्लैंड में कल कौन जीता? Who Won Yesterday Match

Kal Ka Match Kon Jeeta: भारत और इंग्लैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए और भारत को बुरी तरह हराया। सीरीज में इंग्लैंड अब 2-0 से आगे है।

इंग्लैंड को फिलिप साल्ट और जोस बटलर ने तेज शुरुआत दिलाई। साल्ट ने 44 गेंदों में 70 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 159.09 का रहा। दूसरी ओर बटलर ने भी आक्रामक अंदाज दिखाते हुए 21 गेंदों में 36 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए। दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले में भारतीय गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला।

Kal Ka Match Kon Jeeta

बटलर का विकेट प्रिंस यादव ने हासिल कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद हैरी ब्रूक 12 गेंदों में 16 रन बनाकर प्रिंस यादव का दूसरा शिकार बने। जैकब बेथेल को हर्षित राणा ने आउट किया, जबकि टॉम बैंटन भी बिना खाता खोले हर्षित की गेंद पर पवेलियन लौट गए।

मध्यक्रम में विकेट गिरने के बावजूद सैम करन ने नाबाद 41 रन की उपयोगी पारी खेली। उन्होंने 24 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके लगाए और अंतिम ओवरों में तेजी से रन बटोरे। विल जैक्स ने भी सिर्फ 7 गेंदों में 14 रन बनाकर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाने में योगदान दिया। लियाम डॉसन बिना खाता खोले नाबाद लौटे। भारत के लिए हर्षित राणा और प्रिंस यादव के खाते में 2-2 विकेट आए।

जवाब में खेलते हुए भारत ने तेज बैटिंग करते हुए पावरप्ले में अपने 4 विकेट गंवा दिए। अभिषेक शर्मा ने 10 और वैभव सूर्यवंशी ने 13 रन बनाए। उनके बाद ईशान किशन 13 और श्रेयस अय्यर 5 रन बनाए चले गए। भारत का स्कोर 41/4 हो गया और यहां से हार निश्चित हो गई। इसके बाद अक्षर पटेल भी 10 रन बनाकर आउट हो गए और स्कोर 52/5 हो गया। अंततः भारतीय टीम 76 पर ऑल आउट होकर 125 रन से हार गई, रनों से हिसाब से भारत की यह सबसे बड़ी हार है। जोश टंग ने 4 और आर्चर ने 3 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+