जॉन मैक्केन और शेरिल सैंडबर्ग ने की नरेंद्र मोदी से मुलाकात

अमेरिका के वरिष्ठ सीनेटर जॉन मैक्केन और फेसबुक की सीओओ शेरिल सैंडबर्ग ने नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस बारे में खुद नरेंद्र मोदी ने अपने फेसबुक पेज के जरिए जानकारी दी है।
अमेरिका के वरिष्ठ सीनेटर जॉन मैक्केन ने भारत को आर्थिक विकास की नई गति देने व दोनों देशों की अपेक्षाओं को एक नई उंचाई पर ले जाने की अपनी इच्छा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने व्यक्त की।
मोदी से मुलाकात करने वाले सीनेटर जॉन मैक्केन भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को पुनर्जीवित करने के लिए अमेरिका की गहरी इच्छा से अवगत करा दिया। उन्होंने मोदी के इस साल सितंबर में अमेरिका की यात्रा पर आने की आशा व्यक्त की।
इससे पहले, अमेरिका के तीन शीर्ष सांसदों ने कांग्रेस नेतृत्व से आग्रह किया है कि जब राष्ट्रपति बराक ओबामा के बुलावे पर मोदी वाशिंगटन आएं तो उन्हें संयुक्त सत्र को संबोधित करने के लिए बुलाया जाए।
इसके पहले यह मांग रिपब्लिकन सीनेटर जॉन मैक्केन और सदन की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष एड रॉयस भी कर चुके हैं।
प्रधानमंत्री ने मुलाकात के बाद उम्मीद जताई की जब वह सितंबर में अपनी पहली अमेरिका यात्रा पर जाएंगे तो दोनों देशों के बीच संबंधों का एक नई दिशा दी जा सकेगी।
इसके अलावा मोदी और मैक्केन के बीच अफगानिस्तान और इराक के मुद्दे पर भी बातचीत की गई। नरेंद्र मोदी ने मैक्केन के साथ अपनी बातचीत के दौरान दुनिया में लगातार बढ़ते आतंकवाद पर खासी चिंता जाहिर की।
मोदी ने मैक्केन के सामने मानवता को बचाने के लिए आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रखने पर जोर दिया।
वहीं शेरिल सैंडबर्ग के साथ अपनी मुलाकात के बारे में नरेंद्र मोदी ने फेसबुक पर लिखा है कि सैंडबर्ग के साथ मुलाकात काफी अच्छी रही। मोदी के मुताबिक शेरिल ने इस ओर उनका ध्यान दिलाया कि भारत, फेसबुक के लिए काफी महत्वपूर्ण देश है क्योंकि यहां पर इसके यूजर्स की संख्या में काफी तेजी से इजाफा हो रहा है।
मोदी ने फेसबुक पर लिखी पोस्ट बताया है कि वह भी फेसबुक के काफी सक्रिय यूजर हैं। ऐसे में शेरिल के साथ हुई मुलाकात में उन्होंने उन तरीकों पर बात की जिनके जरिए फेसबुक को जनता के बीच बेहतर शासन मुहैया कराने और बेहतर संवाद को बढ़ाया जा सके।
इसके अलावा मोदी ने शेरिल के साथ इस पर भी चर्चा की कि फेसबुक को भारत में और विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए कैसे प्रभावी तरीके से प्रयोग किया जा सकता है।
इस वर्ष महात्मा गांधी की 150वीं जयंती है और इस मौके पर मोदी ने सैंडबर्ग के सामने साफ-सफाई पर ध्यान देने के बारे में बात की। उन्होंने शेरिल से सुझाव मांगे हैं कि फेसबुक इस उपाय में भारत की मदद कैसे कर सकता है।
-
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
Lockdown 6th Anniversary: 6 साल पहले लगा था COVID लॉकडाउन, फिर क्यों सता रहा डर? भारत को सिखा गया ये 4 सीख -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप












Click it and Unblock the Notifications