दो दिवसीय भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन मंगलवार को दो दिवसीय भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे। एंटनी ब्लिंकन अफगानिस्तान सुरक्षा, हिंद-प्रशांत क्षेत्र, कोरोना महामारी की चुनौतियों से निपटने समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।

नई दिल्ली, 27 जुलाई। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन मंगलवार को दो दिवसीय भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे। माना जा रहा है कि एंटनी ब्लिंकन अफगानिस्तान सुरक्षा, हिंद-प्रशांत क्षेत्र, कोरोना महामारी की चुनौतियों से निपटने समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।

Antony Blinken

एंटनी ब्लिकंन कुवैत रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। पीएम से मुलाकात से पहले वह विदेशमंत्री एस जयशंकर और एनएसए अजित डोभाल से भी मुलाकात करेंगे। बता दें कि जो बाइडन के अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद ब्लिंकन का यह पहला भारत दौरा है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार भारत दौरे पर ब्लिंकन चार देशों के समूह क्वाड के ढांचे के तहत मजबूत गठजोड़ बनाने पर भी चर्चा होने की पूरी संभावना है। बता दें कि क्वाड चार देशों (भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान) का समूह है, जिसपर चीन उसके खिलाफ रणनीति बनाने के आरोप लगाता रहा है। वहीं यह भी माना जाता है कि इस समूह का मकसद चीन के बढ़ते प्रभुत्व को रोकना है। साल के आखिर तक क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की संभावित बैठक भी होनी है।

यह भी पढ़ें: केजरीवाल सरकार ने 48 हजार कंस्ट्रक्शन मजदूरों को दी कोरोना राहत राशि
प्रेस की आजादी का मुद्दा उठा सकते हैं ब्लिंकन
अंतर्राष्ट्रीय प्रेस संस्थान (आईपीआई) ने मंगलवार को विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से भारतीय नेताओं के समक्ष प्रेस की आजादी का मुद्दा उठाने का आग्रह किया। आईपीआई ने कहा कि हाल ही में भारत में पेगासस स्पाईवेयर के माध्यम से 40 पत्रकारों को निशाना बनाया गया, जो दर्शाता है कि सरकार पत्रकारों के पेशेवर और निजी जीवन पर हमला करने के लिए किस हद तक चली गई है। बता दें कि आईपीआई संपादकों, मीडिया अधिकारियों और प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए समर्पित प्रमुख पत्रकारों का एक समूह है, जो 70 वर्षीय पुराना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+