केजरीवाल सरकार ने 48 हजार कंस्ट्रक्शन मजदूरों को दी कोरोना राहत राशि

केजरीवाल सरकार ने कंस्ट्रक्शन मजदूरों को दी जा रही मदद को आगे बढ़ाते हुए करीब 48 हजार श्रमिकों को सहायता राशि दी है।

नई दिल्ली, 27 जुलाई। केजरीवाल सरकार ने कंस्ट्रक्शन मजदूरों को दी जा रही मदद को आगे बढ़ाते हुए करीब 48 हजार श्रमिकों को सहायता राशि दी है। उपमुख्यमंत्री और श्रम मंत्री मनीष सिसोदिया के आदेश के बाद दिल्ली बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड ने 47,996 कंस्ट्रक्शन मजदूरों को पांच-पांच हजार रुपये की कोरोना राहत राशि दी है। दिल्ली सरकार ने इस साल पहले ही 2.16 लाख मजदूरों को कोरोना राहत वितरण राशि के रूप में पांच-पांच हजार रुपये दिए थे। ये राहत राशि उन निर्माण श्रमिकों को दी गई हैं, जिनके आवेदनों को 28 मई से 18 जुलाई 2021 के बीच मंजूर किया गया था।

arvind kejriwal

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जब पिछले साल जब पहला लॉकडाउन लगाया गया था, उस दौरान दिल्ली सरकार ने मार्च 2020 में बोर्ड के साथ पंजीकृत सभी 39,600 श्रमिकों को सहायता राशि दी थी। ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों को पंजीकृत किया जा सके, इसके लिए श्रम विभाग ने अभियान भी चलाए हैं। 8 महीने के भीतर निर्माण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की संख्या बढ़कर लगभग 3 लाख हो गई है। इसके अलावा निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण की प्रक्रिया में भी सुधार किया गया है।

यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार ने 2.7-3.3 मिलियन कोरोना मौतों के अध्‍ययन को किया खारिज,कहा- हम पारदर्शी रहे हैं

अब रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को को ऑनलाइन कर दिया गया है। पहले श्रमिकों को अपना आवेदन जमा करने के लिए काफी देर तक लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था, लेकिन अब पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है।

नई प्रक्रिया के तहत श्रमिक अपने सभी क्लेम अब इसे ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर ऑनलाइन कर सकते है। सरकार द्वारा निर्माण श्रमिकों के लिए 24x7 हेल्पलाइन भी शुरू की गई है जहां श्रमिकों को 011-41236600 डायल करना होगा और एक मिस्ड कॉल देनी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+