एक गलती से युवक के सिर में घुसा ड्रिल मशीन का नुकीला हिस्सा, फिर
लंदन। अमेरिका के डर्बी कंसास स्टेट में एक बड़ा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक के सिर में ड्रील मशीन का नुकील हिस्सा धंस गया। हालांकि समय रहते युवक को अस्पताल लाया गया जहां शख्स का इलाज किया जा रहा है। कंसास के अधिकारियों के मुताबिक यह घटना तब सामने आई जब सिर में धसे ड्रील मशीन के साथ युवक सहायता करने के लिए घर के बाहर आ गया। यह घटना इसी हफ्ते की बताई जा रही है।

शख्स ने कुछ कामगारों को देख उनसे सहायता मांगी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। कंसास के अधिकारियों के मुताबिक युवक की जान खतरे से बाहर है। अधिकारियों ने बताया है कि दरअसल यह आत्महत्या का प्रयास नहीं था यह एक घटना है। क्योंकि शख्स के घर में मरम्मत का काम कर रहा था तभी सीढ़ी पर से उसके पैर फिसल गए और वो गिर गया, इसी बीच ड्रील मशीन का बटन दब जाता है और उसका नुकीला हिस्सा सिर के पिछले हिस्से में धंस जाता है।
इसके बाद आनन फानन में मदद के लिए युवक घर के बाहर निकला और सहायता मांगने लगा। इसके बाद वहीं काम कर रहे लोगों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन की मदद से ड्रील मशीन के नुकीले हिस्से को सिर से बाहर निकाला। अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल शख्स की हालत खतरे से बाहर है। किस्मत अच्छी रही कि समय रहते युवक को अस्तपाल पहुंच दिया गया।
यह भी पढ़ें- पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, शव के टुकड़े कर आस-पास के इलाके में फेंका












Click it and Unblock the Notifications