पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, शव के टुकड़े कर आस-पास के इलाके में फेंका
नोएडा। यूपी के ग्रेटर नोएडा में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर अपने पति का गला रेत मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। लेकिन चौकाने की वाली बात है कि इस घटना का खुलासा भी पत्नी की वजह से हुआ। वो भी तब जव वो घटना के चार दिन पर पुलिस स्टेशन पहुंची और गुम होने की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस ने हत्या के 10 दिन बात ग्रेटर नोयडाके शहाबेरी क्षेत्र से शव को बरामद किया। शव दो टुकड़ों में था। शव बरामद होने के बाद जब पुलिस जांच में जुटी और पूछताछ करने लगी तक घटना की एक एक कड़ी सामने आते चली गई। पुलिस ने शवर की पहचान भूप सिंह जिला छतरपुर, मध्य प्रदेश के रूप में की थी। शव मिलने के बाद जब पुलिस ने पत्नी और परिवार के बाकी सदस्यों से पूछताछ शुरू की तो घटना की पूरी सच्चाई सामने आ गई।
यह भी पढ़ें- केरल में अधेड़ ने सचिवालय के सामने आत्मदाह की कोशिश की, बीजेपी ने बताया भगवान अयप्पा का भक्त
पुलिस ने बताया कि 6 महीने पहले एक बिल्डिंग के निर्माण कार्य के दौरान 30 वर्षीय पत्नी की मुलाकात 32 साल के अनुरूद्ध से हुई। कुछ समय बात दोनों रजनी और भूप रोजगार के चक्कर में ग्रेटर नोएडा के शहाबेरी चले आए और कमरा लेकर रहने लगे। लेकिन 30 नवंबर की रात हमेशा की तरह भूप सिंह कथित तौर पर शराब पीकर अपने घर आया। वहीं कमरे पर रजनी और अनिरुद्ध पहले से मौजूद थे। इसके बाद दोनों प्लान के मुताबिक भूप सिंह की हत्या कर शव को टुकड़े में काटकर आसपास के इलाके में फेंक दिया। इसके बाद रजनी थाने पहुंची और गुम होने की शिकायत की, इसी बीच पुलिस को शक हुआ और फिर उसने भूप के भाई से संपर्क किया तो रजनी पर पुलिस का शक और गहरा हो गया।
यह भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव: केवल ग्रामीण इलाकों में ही नहीं, शहरी क्षेत्रों में भी बीजेपी को मिली शिकस्त












Click it and Unblock the Notifications