अमेरिका से भारतीयों का डिपोर्टेशन जारी, CM भगवंत मान की आपत्ति के बीच आज अमृतसर पहुंचेगी तीसरी खेप!
Indian Deportees Third Batch: अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों के खिलाफ डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी है। इसी के तहत 157 भारतीयों का तीसरा समूह रविवार शाम को अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचेगा।
ये सभी अमेरिकी सैन्य विमान से भारत आ रहे हैं। हाल ही में, अमेरिका ने भारतीय अवैध प्रवासियों को वापस भेजने की प्रक्रिया तेज कर दी है, जिसके तहत अब तक सैकड़ों लोगों को भारत भेजा जा चुका है।

इस समूह में सबसे अधिक लोग हरियाणा से हैं, हालांकि पंजाब, गुजरात, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के लोग भी शामिल हैं। शनिवार को भी 119 भारतीयों को अमेरिका से वापस भेजा गया था, जिसके बाद यह तीसरा बड़ा दल होगा।
ये भी पढ़ें: Indian Army: कुपवाड़ा में इंडियन आर्मी को मिली बड़ी सफलता, सर्च ऑपरेशन में बड़ी संख्या में जब्त किए हथियार
पंजाब और हरियाणा के प्रवासी सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, क्योंकि इनमें से अधिकतर लोग बेहतर जीवन की तलाश में अमेरिका गए थे, लेकिन अवैध तरीके से रहने के कारण उन्हें वापस भेजा जा रहा है।
शनिवार को 119 भारतीय लौटे
शनिवार को अमेरिका से 119 भारतीयों को वापस भेजा गया था। इनमें से 67 लोग पंजाब से और 33 हरियाणा से थे। इसके अलावा, 8 गुजरात, 3 उत्तर प्रदेश, 2-2 गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान, तथा 1-1 हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से थे।
पंजाब में हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
शनिवार को लौटे भारतीयों में संदीप और प्रदीप नामक दो व्यक्ति शामिल थे, जिन्हें अमृतसर एयरपोर्ट पर पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया। ये दोनों पटियाला जिले में एक हत्या के मामले में वांछित थे और राजपुरा के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि ये पहले से ही घोषित अपराधी (Proclaimed Offenders) थे।
पहली खेप 5 फरवरी को आई थी
अमेरिका से अवैध प्रवासियों को लौटाने की प्रक्रिया 5 फरवरी को शुरू हुई थी। पहली खेप में 104 भारतीयों को सैन्य विमान से भारत भेजा गया था।
अमृतसर एयरपोर्ट पर उतर रहे हैं विमान
अमेरिका से भेजे जा रहे भारतीय अवैध प्रवासियों के विमान अमृतसर एयरपोर्ट पर ही लैंड कर रहे हैं। रविवार को आने वाला नया समूह भी इसी एयरपोर्ट पर उतरेगा।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जताई आपत्ति
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर एयरपोर्ट को 'डिपोर्ट सेंटर' बनाए जाने पर नाराजगी जताई। शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, "हमारे पवित्र शहर अमृतसर को डिपोर्ट सेंटर न बनाएं। अमृतसर स्वर्ण मंदिर, दुर्गियाना मंदिर, राम तीर्थ, जलियांवाला बाग और गोबिंदगढ़ किले के लिए जाना जाता है। अगर कोई दूसरे देशों से वेटिकन सिटी से आता है, तो क्या वे वहां ऐसे विमान उतरने देंगे?"
उन्होंने यह भी कहा कि देश में कई एयरबेस हैं, जहां इन विमानों को उतारा जा सकता है। पुलिस और प्रशासन इन प्रवासियों के दस्तावेजों और उनके मामलों की जांच कर रहे हैं। अमेरिका से अवैध रूप से रहने वाले भारतीयों की वापसी जारी रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: PM Modi US visit: ट्रंप ने भारत को F-35 फाइटर जेट देने की घोषणा से घबराया पाकिस्तान! जानें क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications