PM Modi US visit: ट्रंप ने भारत को F-35 फाइटर जेट देने की घोषणा से घबराया पाकिस्तान! जानें क्या कहा?
PM Modi US Visit: द्विपक्षीय बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मदी को F-35 लड़ाकू विमान खरीदने का ऑफर दिया है। ट्रंप के इस ऑफर से पाकिस्तान को मिर्ची लग गई है। अमेरिका के साथ भारत की इस डील पर पाकिस्तान ने अपनी 'चिंताएं' जाहिर करते हुए कहा, 'यह शांति के लिए सही नहीं है।'
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने कहा, 'अगर अमेरिका F-35 फाइटर जेट भारत को बेचता है तो इससे क्षेत्र (दक्षिण एशिया) में सैन्य असुंतलन अस्थिर हो सकता है और रणनीतिक स्थिरता घट जाएगी। यह शांति के लिए सही नहीं है, इससे दक्षिण एशिया में स्थायी शांति के प्रयासों में बाधा आ सकती है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा, 'भारत को उन्नत सैन्य तकनीकों के नियोजित हस्तांतरण से पाकिस्तान बहुत चिंतित है। इससे क्षेत्र में शक्ति असंतुलन को बढ़ावा मिल सकता है।' कहा कि अमेरिका द्वारा भारत को F-35 फाइटर जेट बेचने का फैसला एकतरफा, भ्रामक और कूटनीतिक मानदंडों के खिलाफ है।
इस दौरान पाक विदेश मंत्रालय की तरफ से यह भी कहा गया कि हमें आश्चर्य है कि पाकिस्तान के अमेरिका के साथ आतंकवाद विरोधी सहयोग के बावजूद ज्वाइंट स्टेटमेंट में एक संदर्भ जोड़ा गया है। दरअसल, पीएम मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से जारी ज्वाइंट स्टेटमेंट में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान को फटकार भी लगाई थी।
ज्वाइंट स्टेटमेंट में कहा गया है कि आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान अपने क्षेत्र का इस्तेमाल न करे। बता दें कि पीएम मोदी और ट्रंप की बैठक के दौरान F-35 स्टील्थ फाइटर जेट की भारत को बिक्री को लेकर अहम चर्चा हुई। अगर भारत को यह लड़ाकू विमान मिलता है, तो यह भारतीय वायुसेना (IAF) की ताकत को कई गुना बढ़ा सकता है।
क्या है F-35 फाइटर जेट?
F-35 भारत को चीन और पाकिस्तान के मुकाबले एक रणनीतिक बढ़त देगा और भविष्य के युद्धों में भारत की जीत सुनिश्चित करेगा। एफ-35 एक पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ मल्टीरोल फाइटर जेट है, जिसे अमेरिकी कंपनी Lockheed Martin ने विकसित किया है। यह रडार से बचने, सुपरक्रूज़ (तेजी से उड़ने), इलेक्ट्रॉनिक युद्ध और नेटवर्क सेंसर सिस्टम से लैस है।












Click it and Unblock the Notifications