Indian Army: कुपवाड़ा में इंडियन आर्मी को मिली बड़ी सफलता, सर्च ऑपरेशन में बड़ी संख्या में जब्त किए हथियार

Indian Army: भारतीय सेना ने जम्मू और कश्मीर पुलिस (J.K Police) के साथ मिलकर कुपवाड़ा में एक बड़ी सफलता हासिल की है। भारतीय सेना ने जम्मू और कश्मीर पुलिस के साथ कुपवाड़ा संयुक्त तलाशी अभियान चलाकर बड़ी संख्या में हथियार और गोला बारुद बरामद किए हैं। ये सेना और जम्मू और कश्मीर पुलिस एक बड़ी सफलता है।

भारतीय सेना ने जम्मू और कश्मीर पुलिस के साथ एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाकर आतंकियों के मंसुबे पर पानी फेर दिया है। जम्मु-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के कुपवाड़ा जिले के बंदी मोहल्ले में ये सर्च ऑपरेशन शुरु किया था जिसमें उसे सफलताा मिली है। इससे पहले भी सेना ने जम्मू और कश्मीर के कई अलग-अलग इलाके में सर्च ऑपरेशन चला करके बड़ी संख्या में हथियार, गोला-बारुद और नशीले पदार्थ जब्त किए हैं।

Indian Army: बड़ी संख्या में मिले हथियार

शुक्रवार, 14 फरवरी को सेना ने अपनी खुफिया जानकारी के आधार पर जम्मु और कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर कुपवाड़ा के बंदी मोहल्ला के चन्नीपुरा पेन में एक ज्वाइंट ऑपरेशन शुरु किया। इस सर्च ऑपरेशन के दौरान इंडियन आर्मी (Indian Army) को 2 पिस्तौल, 4पिस्तौल मैगजीन और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया।

indian-army

Indian Army: सेना ने पोस्ट करके दी जानकारी

सेना ने इस सर्च ऑपरेशन के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (x) पर एक पोस्ट करके जानकारी दी है। सेना ने कहा, ''तलाशी के दौरान, 02xपिस्तौल, 04xपिस्तौल मैगजीन और गोला-बारूद बरामद किया गया है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+