हार्दिक पांड्या को लेकर मीडिया पर भड़कीं उर्वशी रौतेला, बोलीं- बकवास वीडियो बनाना बंद करो

नई दिल्ली। क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के कथित रिश्तों को लेकर अकसर कई खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसे में पहली बार उर्वशी ने खुलकर कुछ कहा है। दरअसल उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में के वीडियो का लिंक डाला है जिसमें हार्दिक पांड्या को उनका एक्स ब्वॉयफ्रेंड बताया गया है। लिंक के साथ उर्वशी ने लिखा है कि- 'यूट्यूब पर मीडिया चैनलों से मेरा सविनय निवेदन है कि वे ऐसे बकवास वीडियो शेयर करना बंद करें क्योंकि मेरा एक परिवार है जिसे मुझे जवाब देना होता है। और मेरी जिंदगी में इससे परेशानियां खड़ी होती हैं।'

बोनी कपूर के साथ वीडियो पर ट्रोल हुई थीं उर्वशी

बोनी कपूर के साथ वीडियो पर ट्रोल हुई थीं उर्वशी

हाल ही में उर्वशी रौतेला का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वे प्रोड्यूसर जयंतीलाल गढ़ा के बेटे अक्षय गढ़ा के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंची थीं। यहां बॉलीवुड के कई सितारे भी पहुंचे थे। फंक्शन के दौरान जब सभी स्टार्स मीडिया को फोटो दे रहे थे तो बोनी कपूर और उर्वशी रौतेला लगभग एक साथ ही यहां पहुंचे। दोनों ने साथ में मीडिया को कई सारी तस्वीरें भी दीं। इसी दौरान का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया, जिसमें वो उर्वशी रौतेला की कमर के नीचे छूते नजर आए। इसमें उर्वशी को देख ऐसा नहीं लगा कि वो असहज हैं।

मीडिया पर बुरी तरह भड़की थीं उर्वशी

मीडिया पर बुरी तरह भड़की थीं उर्वशी

बोनी कपूर के साथ ये वीडियो वायरल होने पर कई मीडिया चैनलों और अखबारों ने इसपर खबर बनाई। उर्वशी इस बात से बुरी तरह भड़क गईं। उर्वशी ने इस पर अपने ट्वीट में लिखा, भारत का सबसे बड़ा न्यूजपेपर और ये न्यूज। कृपया आप महिलाशक्ति और उनके सम्मान की बात न करें। क्योंकि आपको नहीं पता है कि महिला का सम्मान करना क्या होता है। फिल्म 'सिंह साहब द ग्रेट' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली उर्वशी अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

हार्दिक पांडया से रिश्तों पर कही थी ये बात

हार्दिक पांडया से रिश्तों पर कही थी ये बात

कुछ समय पहले उर्वशी रौतेला ने क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ अफेयर की खबरों को गलत करार दिया था। उन्होंने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि जो कुछ भी बातें सोशल मीडिया और कुछ मीडिया चैनल में चल रही हैं, वो बेबुनियाद हैं। उर्वशी का कहना था कि उनके पूर्व पीआर मैनेजर उनको बदनाम करने के लिए ये सब कर रहे हैं। उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखते हुए कहा है कि हार्दिक के साथ उनके रिलेशन की अफवाह उनके पूर्व पीआर मैनेजर ने फैलाई है। उन्होंने लिखा, मेरा पूर्व मीडिया मैनेजर जो शराब का आदी था और इस समय जेल में हैं। वो ये सब कर रहा है।

यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या से अफेयर की चर्चा पर उर्वशी ने तोड़ी चुप्पी, पूर्व मैनेजर पर लगाया बड़ा आरोप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+