हार्दिक पांड्या से अफेयर की चर्चा पर उर्वशी ने तोड़ी चुप्पी, पूर्व मैनेजर पर लगाया बड़ा आरोप

नई दिल्ली। अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ अफेयर की खबरों को गलत करार दिया है। उन्होंने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि जो कुछ भी बातें सोशल मीडिया और कुछ मीडिया चैनल में चल रही हैं, वो बेबुनियाद हैं। उर्वशी का कहना है कि उनके पूर्व पीआर मैनेजर उनको बदनाम करने के लिए ये सब कर रहे हैं।

पूर्व मैनेजर कर रहा मुझे बदनाम: उर्वशी

पूर्व मैनेजर कर रहा मुझे बदनाम: उर्वशी

उर्वशी ने इंस्टा पर एक पोस्ट लिखते हुए कहा है कि हार्दिक के साथ उनके रिलेशन की अफवाह उनके पूर्व पीआर मैनेजर ने फैलाई है। उन्होंने लिखा, मेरा पूर्व मीडिया मैनेजर जो शराब का आदी था और इस समय जेल में हैं। वो ये सब कर रहा है। उसने मुझे ब्लैकमेल करने की भी कोशिश थी। मीडिया बिना असलियत जाने इस सब पर यकीन कर रहा है। ये बहुत दुख वाली बात है कि जब आप किसी के साथ काम करना बंद कर देते हैं तो उसके चरित्र पर लांछन लगाना शुरू कर देते हैं, मैंने ये सम्मान कड़ी मेहनत के बाद पाया है।

इंग्लैंड में हूं लेकिन मैच देखने नहीं गई

इस तरह की खबरें आई थीं कि उर्वशी ने हार्दिक से इंग्लैंड में हो रहे क्रिकेट वर्ल्डकप के रविवार के मुकाबले के लिए दो टिकट अरेंज करने को कहा था। इस पर रौतेला ने कहा है कि ये सब कुछ बस झूठ है। मैं शूटिंग के सिलसिले में लंदन में हूं लेकिन मुझे मैच देखने का टाइम नहीं है। वैसे भी मैच मैनचेस्टर में था जो कि लंदन वहां से काफी दूर है। इस तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दें।

 क्या थी वो अफवाह जिस पर उर्वशी को देनी पड़ी सफाई

क्या थी वो अफवाह जिस पर उर्वशी को देनी पड़ी सफाई

कुछ वेबसाइट में इस तरह की खबरें आई थीं कि हार्दिक और उर्वशी के बीच अफेयर चल रहा है। उर्वशी अपनी मां के साथ इंग्लैंड में हैं, जहां वर्ल्डकप चल रहा है। ऐसे में उन्होंने हार्दिक से भारत पाकिस्तान मैच देखने के लिए दो टिकट अरेंज करने को कहा था। इस तरह की खबरें कुछ साइटों में आने के बाद इस पर फिल्मी गलियारों में भी चर्चा शुरू हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+