'उरी अटैक इंडिया ने खुद किया'- पाक रक्षामंत्री आसिफ का शर्मनाक बयान
इस्लामाबाद। उरी आतंकी हमले के कारण पाकिस्तान पर हो रहे चौतरफा हमले की वजह के बीच पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ का एक बहुत ही चौंकाने वाला निंदनीय बयान सामने आया है। रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि उरी अटैक इंडिया ने खुद किया है इसमें पाकिस्तान का हाथ नहीं है।
उन्होंने कहा कि जिस हमले में 18 सैनिक शहीद हुए, उस हमले की साजिश भारत ने खुद रची थी। ये बात रक्षामंत्री आसिफ ने डॉन न्यूज से कही है। आसिफ ने कहा कि भारत ने उरी के लिए पाकिस्तान के आतंकी समूह जैश-ए-मुहम्मद को दोषी ठहराया है जबकि उसकी साजिश इंंडिया ने खुद रची थी, इसमें हमारे मूल्क का कोई हाथ नहीं है।
जबकि भारत ने मंगलवार को ही पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को तलब किया था और उन्हें उरी आतंकी हमले में पाकिस्तान शामिल है इसके सबूत सौंपे थे।
आपको बता दें कि उरी आतंकी हमले में भारतीय सेना के 18 जवान शहीद हो चुके हैं। इस हमले में जो चार आंतकी मारे गए हैं, वो सीमा पार से आये थे इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं बावजूद इसके पाकिस्तान इस तरह से ऊंटपटांग बयानबाजी कर रहा है।













Click it and Unblock the Notifications