जानिए कश्मीर तो होगा लेकिन पाकिस्तान नहीं होगा..वाले वीडियो का पूरा सच
नई दिल्ली। उरी आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसे कि हैड कांस्टेबल मनोज ठाकुर ने बनाया है।
देशभक्ति का जोश भरने वाले इस वीडियो में एक कविता है जिसकी पंक्तियां है कि 'कान खोलकर सुन ले पाकिस्तान अबकी बार जंग छिड़ी तो नामोनिशान नहीं होगा.., कश्मीर तो होगा लेकिन पाकिस्तान नहीं होगा'
इस वीडियो को भारी संख्या में लोग फेसबुक और व्हाट्सएप पर शेयर कर रहे हैं इसलिए आज हर कोई हैड कांस्टेबल मनोज ठाकुर को जान गया है।
अपने इस वीडियो की सफलता पर मनोज ठाकुर ने लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं लोगों के प्यार का आभारी हूं और दिल से सभी को धन्यवाद देता हूं। देशप्रेम खुद ब खुद आता है, कोई सिखाता नहीं है। मैं अपनी भारत माता की हिफाजत के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं और उसे सबक सिखाने के लिए भी, जो मेरी मातृभूमि की ओर आंख उठाकर देखेगा।
आपको बता दें कि मनोज ठाकुर ने इस वीडियो को कारगिल दिवस के अवसर यानी कि 25 जुलाई, 2016 पर अपलोड किया था। वह सिरमौर की छठी आई.आर.बी. बटालियन कोलर में बतौर हैड कांस्टेबल तैनात हैं।
परिचय
- सरकाघाट उपमंडल की टिक्कर पंचायत के कथोगन गांव में 23 अप्रैल, 1983 को एच.सी. मनोज ठाकुर ने जन्म लिया था।
- वो इस समय किन्नौर में तैनात हैं।
- उन्हें वीररस की कविताएं लिखने का बचपन से शौक है।














Click it and Unblock the Notifications