#Uri Terror Attack: 'बुद्ध के साथ युद्ध की बात भी करें पीएम'
नई दिल्ली। उरी हमले से आहत पूरा देश इस समय पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन चाहता है इसलिए हर कोई पीएम मोदी की ओर टकटकी लगाए बैठा है। पाकिस्तान की कड़ी निंदा करते हुए बाबा रामदेव ने पीएम मोदी को दो टूक बात कही है।
योग गुरू ने कहा कि हमें पता है कि भारत अहिंसा प्रेमी देश है लेकिन यहां वीरता को भी सम्मान मिलना चाहिए इसलिए मैं पीएम मोदी ने यही कहना चाहता हूं कि अब वो बुद्ध के साथ युद्ध पर भी बात करें, तभी हमलावरों को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।
Now its time to enter illegally occupied Kashmir region and destroy all the Pakistan organised terror training camps #UriAttack
— Swami Ramdev (@yogrishiramdev) 19 September 2016
पाक कब्जे वाले कश्मीर में जगह-जगह आतंकवादी कैंप चल रहे हैं जिन पर अब अटैक करके उन्हें खत्म करना चाहिए। रोज-रोज के वार का जवाब देने का वक्त अब आ गया है।
आपको बता दें कि रविवार सुबह जम्मू-कश्मीर के उरी स्थित सेना कैंप पर आंतकियों ने घात लगाकर हमला किया था, इस हमले में भारतीय सेना के 17 जवान शहीद और 20 से ज्यादा जवान घायल हो गए थे। जो सबूत मिले हैं उससे लगता है कि इस डर्टी गेम के पीछे एक बार फिर से पाकिस्तान का ही हाथ है।
अब देश में अहिंसा के साथ, वीरत्व की बात भी करनी होगी । मोदी जी को बुद्ध और युद्ध, दोनो का समन्वय करना होगा #UriAttack
— Swami Ramdev (@yogrishiramdev) 19 September 2016













Click it and Unblock the Notifications