UP Board Exam 2019ः आज से शुरू हुईं हाईस्कूल इंटरमीडिएट की परीक्षा, नकल रोकने की कड़ी तैयारी

नई दिल्ली। यूपी बोर्ड की परीक्षा 7 फरवरी यानी आज से शुरू हो चुकी हैं। ये परीक्षा सही तरीके से संपन्न हो जाएं इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। प्रशासन और डीआईओएस कार्यालय के साथ केंद्रों में परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली गई है। इसको लेकर बीते बुधवार से ही केंद्र व्यवस्थापक स्टॉफ के साथ तैयारियों में जुटे रहे । शाम तक सीटों पर स्लिप लगाने का काम जारी रहा। साथ साथ कक्षाओं में लगे वायस रिकार्डर कैमरों की भी जांच की गई।

 UP Board Exam 2019ः 10th 12 exams from today, all set to stop cheating

गौरतलब है कि इस बार कि यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में कुल 58 लाख 6 हजार 922 छात्र बैठेंगे। इसके लिए राज्य भर में कुल 8354 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। केंद्रो पर जरा भी नकल न हो सके इसके लिए कैमरे और वायस रिकार्डर लगा दिए गए हैं। कहा जा रहा है कि किसी भी परीक्षा केंद्र पर किसी तरह की गड़बड़ी के लिए केंद्र व्यवस्थापक ही जिम्मेदार होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षकों के साथ बुधवार को माध्यमिक शिक्षक नेताओं की बैठक में शिक्षक नेताओं में भरोसा दिया कि बोर्ड परीक्षा नकल विहीन संपन्न कराई जाएगी। इसके अलावा शिक्षकों की हड़ताल को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है कि जिन शिक्षकों की बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी होगी वे हड़ताल में शामिल नहीं होंगे।

बोर्ड द्वारा जारी शिड्यूल के अनुसार गुरुवार को हाईस्कूल की सुबह की शिफ्ट में 8 से 11:15 बजे और इंटरमीडिएट की शाम की शिफ्ट में 2 से 5:15 बजे तक परीक्षा होगी। हाईस्कूल में सुबह की शिफ्ट में संगीत गायन, इंटर में काष्ठ शिल्प, ग्रंथ शिल्प व सिलाई की परीक्षा होगी। इसी तरह शाम की शिफ्ट में इंटर में मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र व तर्कशास्त्र की परीक्षा संपन्न होगी।

यूपी बोर्ड की परीक्षा में प्रत्येक केन्द्रों पर निगरानी के लिए इस बार हर जिले में डिजिटल कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम जिला विद्यालय निरीक्षक के दफ्तर में बनाये गये हैं, जिसकी निगरानी वह स्वयं व अपने मातहतों द्वारा करेंगे।

यह भी पढ़ें- परीक्षा पे चर्चा 2.0: पीएम मोदी ने छात्रों से कहा, एक परीक्षा खराब होने से जीवन नहीं ठहरता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+