'समाजवादी पेंशन का लालच देकर सम्मेलन के लिए जुटाई जा रही भीड़'
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में ग्राम्य विकास मंत्री एवं समाजवादी पार्टी यूपी संगठन महासचिव अरविंद सिंह गोप ने शनिवार को बाराबंकी के रामनगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ प्रभारी कार्यकर्ताओं का एक प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
लेकिन इस मामले में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रामबाबू द्विवेदी ने सपा के इस कार्यक्रम पर उंगलियां खड़ी कर दी हैं।
सपा पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता ने लगाया गंभीर आरोप
मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कार्यक्रम में अपना वक्तव्य रखते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर की सफलता के बाद ऐसे ही अन्य प्रशिक्षण शिविर समस्त उत्तर प्रदेश में आयोजित किए जाएंगे।
सपा की सदस्यता दिलवाने का आरोप लगाया
लेकिन इस मामले में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रामबाबू द्विवेदी ने सपा कार्यकर्ताओं पर समाजवादी पेंशन का लालच देकर लोगों को सपा की सदस्यता दिलवाने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम में कुछ लोगों के इतर सपा के कार्यकर्ता और अधिकारीगण बैठे हुए थे।
प्रवक्ता द्विवेदी ने कहा मेरे पास इस जानकारी के पर्याप्त सबूत
प्रवक्ता द्विवेदी ने वन इंडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि मैं इन सभी बातों को सबूतों के आधार पर कह रहा हूं। रामनगर के अंतर्गत आने वाले तिहुरी, महादेवा, पितरी महादेवा क्षेत्र, सोहाई आदि गांवों के लोगों ने बताया कि सपा के कुछ कार्यकर्ता समाजवादी पेंशन का लालच देकर हमें प्रशिक्षण कार्यक्रम में चलने को कह रहे थे।
आखिर क्या है टकराव की वजह ?
दरअसल बाराबंकी के जिस रामनगर क्षेत्र से सपा से अरविंद सिंह गोप विधायक हैं उसी क्षेत्र से भाजपा किसानमोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता द्विवेदी भी प्रत्याशी के तौर पर देखे जा रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications