Video: अनजान महिला ने की दिलीप कुमार के घर में घुसने की कोशिश, खुद को बताया रिश्तेदार
मुंबई, 07 जुलाई। कोरोना वायरस काल से जूझ रहे बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका लगा है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के 'ट्रेजडी किंग' यानी दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का आज (7 जुलाई) मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया। 98 वर्षीय दिपील कुमार पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे, बीते मंगलवार उन्हें सांस लेने में परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके अगले दिन ही उनके निधन की खबर ने फैंस को सदमे में भेज दिया है।

महीने में दूसरी बार अस्पताल में हुए थे भर्ती
एक महीने में यह दूसरी बार था जब अभिनेता दिलीप कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, इससे पहले वह 5 जून को भी हिंदुजा अस्पताल में ही भर्ती हुए थे और 6 दिन बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद उन्हें फिर से सांस संबंधी दिक्कतों के बाद 6 जुलाई को अस्पातल में भर्ती कराया गया था। दिलीप कुमार के निधन के बाद उनके अंतिम दर्शन और पत्नी सायरा बानो का गम बांटने के लिए बॉलीवुड और अन्य परिजन घर पहुंच रहे हैं। इस बीच एक महिला को पुलिस ने रोक है जो दिलीप कुमार के घर में घुसने की कोशिश कर रही थी।

महिला ने किया दिलीप की रिश्तेदार होने का दावा
महिला ने रोते-बिलखते हुए दावा किया कि वह दिलीप कुमार की रिश्तेदार है और उनके अंतिम दर्शन करना चाहती है। पुलिस को समझाते हुए महिला का एक वीडियो भी सामने आया है जिसे वायरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि काले रंग के कपड़े और मास्क पहने बुजुर्ग महिला रोते हुए पुलिस से दिलीप कुमार के घर के अंदर जाने देने के लिए गुजारिश कर रही है। हालांकि कोरोना नियमों के चलते पुलिस ने महिला को अंदर नहीं जाने दिया।

पुलिस ने नहीं दी घर में एंट्री
वीडियो शेयर करते हुए वायरल भयानी ने कैप्शन में पूरी घटना के बारे में विस्तार से बताया है। उन्होंने लिखा, 'ये महिला दिलीप कुमार की रिश्तेदार होने का दावा कर रही थी, पुलिस ने कोरोना वायरस नियमों के चलते उन्हें घर में एंट्री नहीं दी। बाद में दिलीप कुमार के परिवार वालों ने भी पुष्टि की कि वह उस महिला को नहीं जानते हैं।' महिला को पहचानने से इनकार किए जाने के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि आखिर वह बुजुर्ग कौन थी और दिपील की मौत पर इतना भावुक क्यों हो रही थी?

'जरूर ये दिलीप की बड़ी फैन रही होगी'
वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह की बातें बोल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत ही अपमानजनक. जाने देते, क्या हो गया, आखिरी दर्शन थे उनके।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जरूर ये दिलीप कुमार की सबसे बड़ी फैन रही होंगी जिन्होंने जिंदगी भर उन्हें प्यार किया होगा। ऐसा लग रहा है जैसे वह दिलीप कुमार के निधन से बहुत ज्यादा दुखी हैं।' हालांकि महिला लगातार यह दावा कर रही है कि वह दिलीप कुमार की रिश्तेदार है।

दिलीप कुमार के निधन से टूटीं लता मंगेशकर
दिलीप कुमार के निधन के बाद बड़ी फिल्मी हस्तियों उनके साथ अपनी पुरानी फोटो साझा करते हुए उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। अपने भाई दिलीप कुमार के दुनिया से जाने से लता मंगेशकर बेहद दुख में हैं। उन्होंने ट्विटर के जरिए कुछ पुरानी तस्वीरों को साझा करते हुए दिलीप साहब को याद किया है। लता जी की ओर से तीन तस्वीरें शेयर की गईं है। पहली तस्वीरों में वो दिलीप कुमार को राखी बांधते हुईं नजर आ रही हैं। जो एक भाई-बहन के गहरे रिश्ते का प्रतीक हैं।
यह भी पढ़ें: जब दिलीप कुमार के हेयर स्टाइल की हुई संसद में चर्चा, दिलीप कुमार के वो किस्से जो खूब हुए मशहूर












Click it and Unblock the Notifications