स्मृति ईरानी ने शेयर की होने वाले दामाद की नई फोटो, टचिंग अंदाज में बोला 'शुक्रिया'

नई दिल्ली, 29 दिसंबर। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इन दिनों अपनी लाइफ के नए रोल की वजह से जबरदस्त चर्चा में हैं, दरअसल स्मृति ईरानी अब रीयल जिंदगी में सास बनने जा रही हैं, उनकी बेटी शैनेल ईरानी की सगाई हो गई है। इस बात की सूचना स्मृति ने ही अपने सोशल अकाउंट पर क्रिसमस वाले दिन दी थी। अब स्मृति ने एक बार फिर से अपनी बेटी शैनल और होने वाले दामाद अर्जुन भल्ला की नई तस्वीरें शेयर करते हुए उन लोगों को धन्यवाद दिया है, जिन्होंने सोशल मीडिया पर स्मृति और उनके पूरे परिवार को इस शुभ बात के लिए विश किया था।

स्मृति ईरानी ने शेयर की होने वाले दामाद की नई फोटो

स्मृति ईरानी ने शेयर की होने वाले दामाद की नई फोटो

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जो ताजा तस्वीर शेयर की है, उसमें शेनैल और अर्जुन भल्ला साथ में बैठे हुए नजर आ रहे हैं और खुश दिख रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए ईरानी ने लिखा है कि' @shanelleirani और @arjun_bhalla को दी गई शुभकामनाओं से दिल सराबोर हो गया है, मैं सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं।'

कभी मेरी सास...वाली वापसी से खुश

'मैं जो उन सभी को, जो हमसे मिले हैं या नहीं मिले हैं, जिन्होंने हमें विश किया, धन्यवाद बोलती हूं। हम सभी अपने बच्चों की खुशियों के लिए प्रार्थना करते हैं। आपलोग कभी मेरी सास...वाली वापसी से खुश हैं। हमेशा यूं ही हंसते रहिए। आखिरकार अब अंत दामाद पर होगा बहू पर नहीं।'

अर्जुन भल्ला ने शैनल को पहनाई रिंग

अर्जुन भल्ला ने शैनल को पहनाई रिंग

मालूम हो स्मृति ईरानी ने इससे पहले बेटी और दामाद को दो तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें एक में अर्जुन भल्ला, बेटी शैनल को घुटनों पर बैठकर रिंग पहना रहे थे और एक में दोनों हंसते हुए नजर आ रहे थे। अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए ईरानी ने फनी पोस्ट लिखी थी।

Recommended Video

    Smriti Irani की बेटी की Shanelle की हुई सगाई, जानें कौन है होने वाले दामाद ?| वनइंडिया हिंदी
     'जिसके पास अब हमारा दिल है'

    'जिसके पास अब हमारा दिल है'

    उन्होंने कहा था कि 'ये पोस्ट उस आदमी के लिए है, जिसके पास अब हमारा दिल है। अर्जुन भल्ला हमारे पागल परिवार में आपका स्वागत है। आपको ससुर के रूप में एक क्रेजी आदमी से मिलना होगा और सास के रूप में मुझसे , सबसे खराब बात ये है कि मैं आपकी सास हूं। (आपको अधिकारिक तौर पर चेतावनी दी रही हूं), ईश्वर आपका भला करें।'

     जुबिन ईरानी की दूसरी पत्नी हैं स्मृति

    जुबिन ईरानी की दूसरी पत्नी हैं स्मृति

    मालूम हो कि 2001 में स्मृति ईरानी ने पारसी व्यवसायी जुबिन ईरानी से शादी की थी, इस शादी से दोनों को दो बच्चे हैं ( एक बेटा और एक बेटी)। बेटे का नाम जोर और बेटी का नाम जोइश है। जुबिन की पहली शादी मोना से हुई थी, जिनसे उनकी बेटी शेनैल है, शेनैल स्मृति और उनकी फैमिली के साथ ही रहती हैं।

    शाहरुख ने रखा था बेटी का नाम

    शैनल पेशे से वकील हैं, जबकि अर्जुन भल्ला के बारे में ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है। कहा जा रहा है कि अर्जुन ने लंदन से एमबीए किया है। शेनैल का नाम अभिनेता शाहरुख खान ने रखा था क्योंकि किंग खान और जुबिन पुराने और अच्छे दोस्त हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+