केंद्र सरकार और किसानों की वार्ता, MSP समेत कई मुद्दों पर चर्चा, 22 फरवरी को होगी अगली बैठक
Farmers Meeting:केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को किसान नेताओं के साथ चंडीगढ़ में बैठक की। बैठक में एमएसपी समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। किसान नेताओं ने अपनी मांगें रखीं, जबकि केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की सरकार द्वारा किसानों के हित में किए गए निर्णयों की जानकारी दी। बैठक के बाद प्रह्लाद जोशी ने कहा कि 22 फरवरी को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में अगली बैठक होगी।
यह मीटिंग लगभग साढ़े 3 घंटे तक चली, लेकिन किसी विशेष समाधान पर नहीं पहुंची। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इसे सकारात्मक बैठक बताया। आगामी बैठक में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के शामिल होने की बात कही गई है।

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने मीटिंग के बाद कहा, "हमने केंद्रीय नेताओं से दस्तावेजों के साथ तथ्यों की जानकारी दी, लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिला।" डल्लेवाल ने अपनी पोती को खो दिया, लेकिन फिर भी मीटिंग में शामिल हुए। उन्होंने एमएसपी गारंटी कानून पारित होने तक अनशन जारी रखने की बात कही।
किसान नेताओं के साथ बैठक समाप्त होने के बाद केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा, "किसान नेताओं के साथ हमारी बहुत सकारात्मक बैठक हुई। किसानों ने बैठक में अपनी मांगें रखीं। हमने किसान नेताओं की सभी मांगों को सुना। हमने उन्हें पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए गए फैसलों से अवगत कराया। 22 फरवरी को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बैठक होगी।
यह भी पढ़ें Mahakumbh Mela 2025: प्रयागराज महाकुंभ जाएंगे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, लगाएंगे संगम में डुबकी












Click it and Unblock the Notifications