केजरीवाल के बाद फिल्म उड़ता पंजाब को मिला राहुल गांधी का समर्थन
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। डायरेक्टर अभिषेक चौबे और प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप की फिल्म 'उड़ता पंजाब' विवादों में आ गई है। विवाद ऐसा कि सारी राजनीतिक पार्टियां इसे भुनाने में लग गई हैं। अरविंद केजरीवाल के बाद कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट भी सेंसर बोर्ड के फैसले के खिलाफ खड़े हो गए हैं। गाजियाबाद के एक घर में 'नौकर' हैं राहुल गांधी, यूपी पुलिस ने की पुष्टि

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, "पंजाब में ड्रग्स की गंभीर समस्या है। फिल्म 'उड़ता पंजाब' को सेंसर करने से इस समस्या का समाधन नहीं होगा। सरकार को हकीकत पहचाननी चाहिए और इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।" वहीं, फिल्म के प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप ने राजनेताओं से उनकी लड़ाई से दूर रहने को कहा है।
कश्यप ट्वीट करके कांग्रेस और AAP समेत सभी पार्टियों से इस मामले में राजनीति नहीं करने को कहा है। आपको बता दें कि सेंसर बोर्ड के बाद अपील ट्रिब्यूनल ने उड़ता पंजाब फिल्म से पंजाब शब्द हटाने का आदेश दिया गया है।
इस आदेश के बाद से प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप ने भारत की तुलना उत्तर कोरिया से कर दी है। गौरतलब है कि उड़ता पंजाब की कहानी पंजाब में ड्रग्स की तस्करी पर है जिसमें युवाओं को नशे की गिरफ्त में दिखाया गया है।
फिल्म में हीरो शाहिद कपूर ने रॉकस्टार टोनी सिंह का रोल निभाया है जो ड्रग्स लेता है। फिल्म में गालियों की भी भरमार है।












Click it and Unblock the Notifications