'जो झुकेगा नहीं वो संजय राउत', पार्टी सांसद की गिरफ्तारी पर भड़के उद्धव ठाकरे
मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में संजय राउत की गिरफ्तारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शिवसेना सांसद के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि देश में प्रतिशोध की राजनीति चल रही है।
मुंबई, 01 अगस्त : मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में संजय राउत की गिरफ्तारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शिवसेना सांसद के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि देश में प्रतिशोध की राजनीति चल रही है। सरकार के खिलाफ बोलने वालों का सफाया किया जा रहा है।
Recommended Video

उद्धव ठाकरे ने उनके परिजनों से मुलाकात के बाद कहा कि हमें संजय राउत पर गर्व है। साथ ही फिल्म 'पुष्पा' का डायलॉग दोहराते हुए कहा कि'झुकेगा नहीं'। लेकिन असली शिवसैनिक जो झुकेगा नहीं वो संजय राउत हैं। जो कहते थे वो झुकेंगे नहीं आज वो सब तरफ हैं। यह बालासाहेब द्वारा दिखाया गया निर्देश नहीं है। राउत ही सच्चे शिवसैनिक।
मैं इस पर अधिक नहीं बोलूंगा- फडणवीस
वहीं इस मामले में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियां सबूत जुटाने के बाद काम करती हैं। मैं इस पर अधिक नहीं बोलूंगा क्योंकि मामला अभी अदालत में है।
4 अगस्त तक ईडी की हिरासत में संजय राउत
शिवसेना नेता संजय राउत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गिरफ्त में है। राउत को रविवार आधी रात को उनके मुंबई स्थित घर पर नौ घंटे की लंबी छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद ईडी के ऑफिस में उनसे पूछताछ की है। ऐसे में सोमवार को ईडी कार्यालय से मेडिकल जांच के लिए उनको जेजे अस्पताल ले जाया गया। जहां से उनको कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने उनको 4 अगस्त तक ED की हिरासत में भेजा दिया है। संजय राउत को पात्रा चॉल मामले में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले वह दो बार ईडी की पूछताछ के लिए शामिल नहीं हुए थे।
यह भी पढ़ें- संजय राउत पर आई एक और नई मुश्किल, महिला को धमकाने के मामले में FIR दर्ज












Click it and Unblock the Notifications