क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

संजय राउत पर आई एक और नई मुश्किल, महिला को धमकाने के मामले में FIR दर्ज

शिवसेना सांसद संजय राउत की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। जांच एजेंसी ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद संजय राउत के खिलाफ एक और नया मामला सामने आया है।

Google Oneindia News

मुंबई, 01 अगस्त : शिवसेना सांसद संजय राउत की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। जांच एजेंसी ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद संजय राउत के खिलाफ एक और नया मामला सामने आया है। इस मामले में मुंबई की सिटी पुलिस ने संजय राउत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

Recommended Video

Shivsena नेता Sanjay Raut पर गिरफ्तारी के बाद आई नई मुसीबत | वनइंडिया हिंदी | *News
लिखित में धमकी देने का आरोप

लिखित में धमकी देने का आरोप

मुंबई पुलिस ने महिला का शील भंग करने के आरोप में शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वह प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जांचे जा रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गवाह है। महिला का आरोप है कि लिखित पत्र में उसे रेप और हत्या की धमकी दी गई है।

संजय राउत देर रात गिरफ्तार

संजय राउत देर रात गिरफ्तार

बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने संजय राउत के घर पर छापेमारी की थी। जिसके बाद उन्हें देर रात गिरफ्तार कर लिया। उनके भाई सुनील राउत ने बताया कि संजय राउत को गिरफ्तार कर लिया गया है। भाजपा उनसे डरती है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

कोर्ट में किया जाएगा पेश

कोर्ट में किया जाएगा पेश

उनकी गिरफ्तारी का कोई दस्तावेज हमे नहीं दिया गया है। उन्हें जबरन फंसाया जा रहा है। उन्हें कल (1 अगस्त) सुबह 11.30 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ईडी ने लाखों रुपया किया सीज

ईडी ने लाखों रुपया किया सीज

सूत्रों के अनुसार रविवार को संजय राउत के घर पर छापेमारी के दौरान ईडी ने 11.50 लाख रुपये कैश सीज किया है, यह पैसा अनअकाउंटेड था। घर पर छापेमारी के बाद संजय राउत को हिरासत में लिया गया था, लेकिन संजय राउत के वकील का कहना था कि उनके मुवक्किल को ना तो हिरासत में लिया गया है और ना ही गिरफ्तार किया गया है।

क्या बोले राउत के वकील

क्या बोले राउत के वकील

राउत के वकील ने कहा था कि ईडी ने संजय राउत के खिलाफ ताजा समन जारी किया है। इसके आधार पर ईडी उनका बयान दर्ज करने के लिए आई है। उन्हें ना तो गिरफ्तार किया गया है और ना ही हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ें- संजय राउत के घर से मिला 11.5 लाख, भाई ने दी सफाई, बोले- ये पैसा अयोध्या के लिए था

Comments
English summary
Mumbai Police register FIR against Sanjay Raut insulting modesty of woman ed arrest money laundering case
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X