VIDEO: 'रानी' के लिए आपस में भिड़े दो किंग कोबरा, 5 घंटे तक चली फाइट, क्या हुआ अंजाम?
जंगल का एक दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें दो कोबरा एक मादा के लिए भिड़ गए। दोनों के बीच ये लड़ाई करीब साढ़े पांच घंटे तक चली।

किंग कोबरा दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक हैं। उनके प्रजनन की प्रक्रिया भी बहुत जटिल है। वो आमतौर पर अकेले रहते और शिकार करते हैं, लेकिन अपने वंश को आगे बढ़ाने के लिए वक्त-वक्त पर प्रजनन के लिए पार्टनर खोजते हैं। अब सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें दो किंग कोबरा एक क्वीन यानी फीमेल कोबरा के लिए भिड़ गए। (वीडियो-नीचे)

दूसरे कोबरा ने की घुसपैठ
वायरल वीडियो भारत के जंगल का है। इसे काफी वक्त पहले शूट किया गया था, लेकिन ये फिर से वायरल हो रहा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जंगल के एक इलाके में कोबरा सांप का एक जोड़ा रहता है। वो दोनों प्रजनन की प्रक्रिया शुरू करने वाले रहते हैं, तभी वहां पर एक दूसरा कोबरा घुसपैठ करता है।

मादा चुपचाप देखती रही
घुसपैठिए की नजर मादा कोबरा पर थी। वो उसके साथ संबंध बनाकर अपना वंश आगे बढ़ाना चाहता था, लेकिन उसके सामने बड़ी चुनौती थी। इलाके में मौजूद नर सांप वहां से जाने को तैयार नहीं था। उसने भी चुनौती स्वीकार की और दोनों के बीच में जंग शुरू हुई। मादा वहां से कुछ दूरी पर बैठकर इस लड़ाई को देख रही थी।

5 घंटे से ज्यादा चली फाइट
शुरू में लगा कि कुछ देर में ये लड़ाई रुक जाएगी, लेकिन दोनों कोबरा हार मानने को तैयार नहीं हुए। दोनों सांप बराबर साइज के थे, ऐसे में कोई हावी भी नहीं हो पा रहा था। करीब साढ़े पांच घंटे तक दोनों एक-दूसरे को वहां से भगाने की कोशिश करते रहे। आखिर में घुसपैठिया सांप समझ गया कि उसकी दाल वहां नहीं गलने वाली, ऐसे में उसने वहां से जाना ही सही समझा।

कैसे प्रजनन करते हैं कोबरा?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक प्रजनन का वक्त आने पर मादा ही संबंध बनाने के लिए नर को राजी करती है। इसके बाद नर सांप अपनी पूंछ से दूसरे को धकेलकर मादा सांप के जननांग तक पहुंचते हैं। इसके बाद मादा एक घोसला बनाकर उसमें अंडे देती हैं। ये संख्या 15 या उससे ज्यादा हो सकती है। अंडे देने के बाद मादा 60 से 70 दिनों तक उनकी रक्षा करती है, तब जाकर बेबी कोबरा अंडों से बाहर निकलते हैं। हालांकि कोबरा के ज्यादातर बच्चों को जंगली छिपलियां, पक्षी, दूसरे सांप आदि अपना निवाला बना लेते हैं
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications