गूगल ने किया अपराध: टॉप 10 'अपराधियों' की लिस्ट में मोदी का नाम, भड़के दिग्गी
नई दिल्ली। एक बड़ी ही अजीब बात गूगल सर्च इंजन में सामने आयी है। दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन में आप जब टॉप क्रिमिनल्स इमेज सर्च करेंगे तो उस लिस्ट में आपको पीएम मोदी नाम नजर आयेगा। हो सकता है कि आपको गुस्सा भी आये कि जिस लिस्ट में दाऊद इब्राहिम, ओसामा बिन लादेन, अल-जवाहरी जैसे अपराधी शामिल हैं उस लिस्ट में हमारे देश में पीएम नरेन्द्र दामोदार दास मोदी का नाम आ रहा है।
गूगल इतनी बड़ी गलती कैसे कर सकता है, गूगल के इस जघन्य अपराध पर केवल भाजपा और मोदी के समर्थक ही गुस्सा नहीं है बल्कि मोदी का लगातार विरोध करने वाले उनके धुर विरोधियों को भी इस बात पर गुस्सा आ रहा है जिसमें सबसे ऊपर नाम है राजा दिग्विजय सिंह का।
गूगल सर्च में मोदी का नाम अपराधियों की लिस्ट में दिखाए जाने के बाद इसके खिलाफ टि्वटर पर वार छिड़ गया है ।#Top10Criminals बुधवार को टि्वटर के टॉप ट्रेंड में शामिल हो गया था, फिलहाल गूगल की ओर से अभी इस मामले में कुछ कहा नहीं गया है।













Click it and Unblock the Notifications