इन 10 भविष्यवाणियों ने बदल दी दुनिया की तस्वीर, मोदी, इंदिरा से लेकर राजीव गांधी भी शामिल

नई दिल्ली। दुनियाभर में ज्योतिषशास्त्र और भविष्यवाणियों की सत्यता को लेकर वाद-विवाद है। बहुत से लोग ज्यतिष पर विश्वास करते हैं और बहुत से लोग इस महज अंधविश्वास ही मानते हैं। लेकिन महान भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस उन ज्योतिषियों में से एक माने जाते हैं जिनकी भविष्यवाणियों ने दुनिया को उनका लोहा मानने पर मजबूर किया।

नास्त्रेदमस का जन्म फ्रांस में हुआ था और वो ना सिर्फ भविष्यवक्ता बल्कि एक डॉक्टर और शिक्षक भी थे। वो प्लेग जैसी जटिल बीमारियों का इलाज करते थे। उन्होंने अपनी कविताओ के माध्यम से भविष्य में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी की जो सत्य हुई।

नास्त्रेदमस की वो दस भविष्यवाणियां जिसने दुनिया को हिलाकर रख दिया। आइये आपको बताते हैं वो भविष्यवाणियां जो सत्य हुई

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या

सबसे बड़ी भविष्यवाणी जोकि भारत के परिपेक्ष्य में सत्य साबित हुई है वो है पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की। नासत्रेदमस ने भविष्यवाणी की थी कि एक बेहतरीन विमान चालक अपना पेशा छोड़कर देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होगा लेकिन सात साल के बाद उसका अंत दुनिया को दुनिया को चौंका देगा।

इंदिरा गांधी के बारे में भविष्यवाणी

इंदिरा गांधी के बारे में भविष्यवाणी

नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में कहा था कि भारत में पहली बार एक सत्री सर्वोच्च पद पर आसीन होगी लेकिन उसके खिलाफ षडयंत्र के चलते 70 वर्ष की आयु के आस-पास उसकी मृत्यु होगी।

नरेंद्र मोदी बदल देंगे भारत की तस्वीर

नरेंद्र मोदी बदल देंगे भारत की तस्वीर

नास्त्रेदमस ने नरेंद्र मोदी के बारे में भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि भारत में एक शक्तिशाली व्यक्ति का युग आयेगा और देश महाशक्ति बनकर उभरेगा यही नहीं भारत का पूरा वजूद बदल जायेगा।

वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला

वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला

9/11 वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमले की भविष्वाणी नास्त्रेदमस ने बहुत पहले की थी। उन्होंने कहा था कि न्यूयॉर्क स्थित डब्ल्यूडीसी पर संकट के बादल आयेंगे जोकि सत्य साबित हुआ।

तीसरा विश्व युद्ध होगा आतंकवाद के खात्मे के लिए

तीसरा विश्व युद्ध होगा आतंकवाद के खात्मे के लिए

नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की है कि तीसरे विश्वयुद्ध के लिए जमीन 2015-16 तक तैयार होने लगेगी। विश्व की कट्टर ताकतों के खिलाफ जिसमें अमेरिका और रूस एक साथ आ जायेगे वो दुनिया से आतंकवाद को खत्म करने के लिए लड़ाई लड़ेगे।

अमेरिका सहित कई देशों के लिए बुरा समय

अमेरिका सहित कई देशों के लिए बुरा समय

नास्त्रेदमस के अनुसार 2015 का अंत अमेरिका के लिए काफी अहम होगा। इस साल अमेरिका को चीन, रूस और ईरान से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगाे. यही नहीं इस साल अमेरिका में भयावह तूफान आने की संभावना है जोकि अमेरिका के बड़े हिस्से को तबाह कर देगा।

यूरोप में आयेगा भारी आर्थिक संकट

यूरोप में आयेगा भारी आर्थिक संकट

नास्त्रेदमस ने यूरोप में एक बड़े आर्थिक संकट की भी भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा था कि कई यूरोपीय देश आर्थिक मंदी की चपेट में आयेंगे।

हिटलर के बारे में भविष्यवाणी

हिटलर के बारे में भविष्यवाणी

नास्त्रेदमस ने दूसरे विश्व युद्ध के भी संकेत बहुत पहले दे दिये थे। एडोल्फ हिटलर के बारे में लिखते हुए नास्त्रेदमस ने बीस्ट शब्द का इस्तेमाल किया था, जिसका अर्थ जानवर होता है। इस शब्द को हिटलर से जोड़ा जाता है।

लंदन में लगी भीषण आग

लंदन में लगी भीषण आग

नास्त्रेदमस ने लंदन में भी आग लगने की भविष्यवाणी की थी। उनकी भविष्यवाणी सच हुई और 1966 में पुडिंग लेन स्थित थॉमस फैरिनर में लगी आग ने सिर्फ 3 दिन पूरे शहर को जलाकर राख कर दिया था।

दूसरे विश्वयुद्ध की भविष्यवाणी

दूसरे विश्वयुद्ध की भविष्यवाणी

नास्त्रेदमस दूसरे विश्वयुद्ध की भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि एक बीस्ट की सनक के चलते दुनिया सबसे भयावह युद्ध का सामना करेगी। उन्होंने कहा था कि इस युद्ध में हजारों निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतारा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+