तूतीकोरीन पिता-पुत्र मौत मामला: अब तक 5 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, लोगों ने पटाखे फोड़कर मानाया जश्न
तूतीकोरीन। तमिलनाडु के तूतीकोरीन में पुलिस हिरासत में पिता-पुत्र की मौत के मामले में क्राइम ब्रांच-क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीबी-सीआईडी) ने तीन और पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब सब इंस्पेक्टर बालाकृष्णन, कांस्टेबल मुथुराज और मुरुगन को गिरफ्तार किया गया है। इनके बाद इंस्पेक्टर श्रीधर की भी आईसीपी की धारा 302 के तहत गिरफ्तारी की गई है। सब इंस्पेक्टर रघु गणेश को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। अभी तक कुल पांच पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी हो गई है।
Recommended Video

समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि इन गिरफ्तारियों के बाद कैसे थूथुकुडी सथानकुलम के स्थानीय निवासी पटाखे फोड़कर जश्न मना रहे हैं। इस मामले में आईजी शंकर का कहना है, 'हमने हत्या के आरोपों को शामिल करने के लिए चार्जिस बदल दिए हैं। हम अन्य लोगों से बात कर रहे हैं और कार्रवाई के बाद पूछताछ करेंगे।' सीबी-सीआईडी ने रघु गणेश को बुधवार देर रात गिरफ्तार किया था। उस वक्त राज्य के कानून मंत्री सी वी शनमुगम ने आश्वासन दिया था कि सरकार पी. जयराज और उनके बेटे बेनिक्स की मौतों के लिए जिम्मेदार लोगों को 'सख्त सजा' दिलवाएगी।
इससे पहले ये खबर आई थी कि मद्रास हाई कोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या के तहत मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने तमिलनाडु में दो पुलिस अधिकारियों और एक कांस्टेबल को मामले में तलब किया था। फिर मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै बेंच ने CB-CID के डीएसपी अनिल कुमार को तूतीकोरीन में हिरासत में हुई पिता-पुत्र की मौत के मामले में जांच करने का आदेश दिया। वहीं थूथुकुडी के एसपी को उनके पद से हटा दिया गया था।
मद्रास हाईकोर्ट द्वारा नियुक्त मजिस्ट्रेट ने अदालत को लिखा था कि आरोपी पुलिसकर्मी जांच में बाधा डालने का प्रयास कर रहे हैं साथ ही संबंधित थाने के अधिकारियों ने सबूत भी नष्ट कर दिए थे। इतना ही नहीं उन्होंने मजिस्ट्रेट और जांच टीम को धमकाने की भी कोशिश की थी। मजिस्ट्रेट ने यह भी बताया कि कांस्टेबल महाजन ने उनसे कहा कि 'आप हमें कुछ नहीं कर सकते'।
क्या है मामला?
तूतीकोरीन में पुलिस ने पी. जयराज (59) और उनके बेटे बेनिक्स (31) को गिरफ्तार किया था। इनपर आरोप था कि इन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपनी फोन की दुकान नियमों का उल्लंघन करते हुए खोले रखी। निर्धारित समय से अधिक देर तक दुकान खोलने के आरोप में दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोप है कि इनके साथ जेल में मारपीट हुई और इन्हें यातनाएं दी गईं। कोविलपट्टी के एक अस्पताल में इनकी मौत हो गई। बीते सोमवार को बेनिक्स की मौत हुई, वहीं जयरात की मौत मंगलवार को हुई। इस घटना के बाद से लोगों में काफी गुस्सा है। सभी दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications