अयोध्या: मस्जिद निर्माण के लिए 15 सदस्यीय ट्रस्ट का गठन, संस्थापक ट्रस्टी बना सुन्नी वक्फ बोर्ड
नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर पांच अगस्त को भूमिपूजन की तैयारियां चल रही हैं। इसी बीच अब मस्जिद निर्माण के लिए भी बुधवार को उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने एक 15 सदस्यीय ट्रस्ट इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन का निर्माण किया है। ये ट्रस्ट यूपी सरकार द्वारा अयोध्या में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर आवंटित भूमि पर मस्जिद और अन्य सुविधाओं का निर्माण करेगी।

अयोध्या के धन्नीपुर गांव में आवंटित की गई 5 एकड़ जमीन पर मस्जिद निर्माण के लिए बनाए गए ट्रस्ट का नाम 'इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन' होगा, जानकारी के मुताबिक अब तक 9 सदस्यों के नामों का ऐलान किया गया है, जुफर फारूकी ट्रस्ट के अध्यक्ष होंगे। वहीं, अतहर हुसैन ट्रेस्ट के सदस्य और आधिकारिक प्रवक्ता होंगे। सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जुफर अहमद फारुकी ने बताया कि आवंटित की गई जमीन पर मस्जिद, रिसर्च सेंटर, लाइब्रेरी और एक अस्पताल का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पांच एक की जमीन पर सभी निर्माण के लिए 'इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन' नाम से एक ट्रस्ट बनाया गया है। बता दे कि पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या जमीन विवाद पर एतिहासिक फैसला सुनाते हुए नौ नवंबर को विवादित स्थल को राम मंदिर निर्माण के लिए और मुस्लिमों को मस्जिद निर्माण करने के लिए अयोध्या में ही किसी अन्य स्थान पर पांच एकर जमीन आवंटित करने का फैसला सुनाया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मुस्लिमों को मस्जिद निर्माण करने के लिए अयोध्या के धन्नीपुर गांव में 5 एकड़ जमीन आवंटित किया है।
5 अगस्त को अयोध्या जाएंगे पीएम मोदी
उधर, लंबी कानूनी लड़ाई जीतने के बाद अब अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास का मुहुर्त तय हो चुका है। हिंदुओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य बस कुछ दिनों में शुरू होने वाला है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट और विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने 5 अगस्त को अयोध्या और राज्य भर में दिवाली जैसे समारोहों की योजना बनाई है। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन में शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: अयोध्या में राम जन्मभूमि पूजन को लेकर सरकार ने मीडिया के लिए जारी की एडवाइजरी, मानने होंगे ये नियम












Click it and Unblock the Notifications