त्रिपुरा: केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक के जुलूस में हिंसा, सीपीएम ऑफिस में तोड़फोड़, वाहनों में लगाई आग
अगरतला, 8 सितंबर: त्रिपुरा के कथलिया में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के एक जुलूस में कथित तौर पर जमकर हिंसा हुई है। इस जुलूस में शामिल लोगों ने सीपीआई (एम) के ऑफिस में तोड़फोड़ की और वहां खड़े वाहनों को निशाना बनाया। राज्य के सीपीएम के नेता बिजन धर ने कहा है कि केंद्रीय राज्यमंत्री और त्रिपुरा वेस्ट सीट से भाजपा की सांसद प्रतिमा भौमिक इस जुलूस का नेतृत्व कर रही थीं, जिसमें हिंसा हुई है।
Recommended Video

बिजन धर का कहना है कि प्रतिमा भौमिक के नेतृत्व में कथलिया में निकले जुलूस में उनकी पार्टी के दफ्तर को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा, बीजेपी के लोगों ने हमारे लोकल कमेटी के ढाई साल से बंद पड़े दफ्तर में तोड़फोड़ की है। पार्टी कार्यकर्ताओं के वहां खड़े वाहनों को निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ की गई। 1 वाहन में आग भी लगा दी गई। उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया है, साथ ही मामले में कार्रवाई की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications