त्रिपुरा: विधानसभा सत्र से पहले बीजेपी को एक और बड़ा झटका, विधायक ने दिया इस्तीफा
अगरतला, 23 सितंबर: त्रिपुरा की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को विधानसभा सत्र के एक पहले दिन पहले शुक्रवार को एक और झटका लगा। बीजेपी विधायक बरबा मोहन ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह पिछले साढ़े चार साल में भाजपा से बाहर होने वाले चौथे विधायक हैं। उन्होंने करबुक निर्वाचन क्षेत्र से 2018 का विधानसभा चुनाव जीता था।

विधायक बरबा मोहन ने स्पीकर रतन चक्रवर्ती को सौंपे गए अपने पत्र में लिखा कि, मैं 43 (एसटी) कारबुक विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देता हूं और मेरा आपसे अनुरोध है कि, मेरा इस्तीफा स्वीकार करें। बरबा मोहन शाही वंशज और टीआईपीआरए मोथा पार्टी के प्रमुख प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा इस्तीफे के बाद उनके साथ देखे गए।
प्रद्योत ने संवाददाताओं से कहा, मैं उनके साथ एकजुटता दिखाने आया था। उन्होंने कहा था कि वह किसी भी राष्ट्रीय पार्टी से जुड़ने के बजाय तिप्रसा के लिए काम करना चाहते हैं। इससे पहले आशीष दास बीजेपी छोड़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे, जबकि सुदीप रॉय बर्मन और आशीष कुमार साहा भाजपा से कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
बीजेपी और इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने 2018 में पहली बार 44 सीटों के साथ राज्य में सरकार बनाई थी। जिसमें बीजेपी को 36 और आईपीएफटी ने आठ सीटें शामिल हैं। हालांकि, एक साल पहले आईपीएफटी विधायक बृषकेतु देबबर्मा ने प्रद्योत किशोर की पार्टी में शामिल होने के लिए पार्टी छोड़ दी थी। विधानसभा ने हाल ही में दलबदल विरोधी कानून के उल्लंघन के लिए उनकी सदस्यता को अयोग्य घोषित कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications