Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

समाप्त हो गया तीन तलाक और नागरिकता संशोधन बिल

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन बिल और तीन तलाक बिल को लेक संसद के भीतर और संसद के बाहर काफी चर्चा हुई। लेकिन आज दोनों बिल को राज्यसभा की सहमति नहीं मिली है और दोनों ही बिल समाप्त हो गए। आज बजट सत्र का आखिरी दिन था, जिसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। आज सत्र में सीएजी की भारतीय वायुसेना की रिपोर्ट को भी पेश किया गया। इस रिपोर्ट में कहा गया कि मौजूदा सरकार ने पिछली सरकार की तुलना में कम दाम में डील को किया है।

parliament


क्या है नियम

विपक्षी दलों ने राज्यसभा में बिना चर्चा के नागरिकता संसोधन बिल को लिस्ट किए जाने का विरोध किया है। लेकिन सरकार के भीतर सूत्रों का कहना है कि 2016 में बिजनेस एडवायजरी कमिटी के अनुसार इस बिल पर चर्चा के लिए तीन घंटे का समय आवंटित किया गया है। अगर यह बिल पास नहीं होता है तो भी इसे 16वीं लोकसभा के साथ खत्म नहीं किया जा सकता है। बता दें कि नियम के अनुसार अगर कोई बिल राज्यसभा में लंबित है और उसे लोकसभा में पास नहीं किया गया है तो तो वह लोकसभा के भंग होने के साथ खत्म नहीं होता है। लेकिन अगर कोई बिल लोकसभा में पास होने के बाद राज्यसभा में लंबित होता है तो उसे भंग माना जाता है।

क्या है बिल
तीन तलाक बिल और नागरिकता संशोधन बिल को लोकसभा में पास कर दिया गया है लेकिन राज्यसभा में इसे मंजूरी नहीं मिली है। ऐसे में अगले लोकसभा चुनाव के बाद दोनों ही बिलों को लोकसभा में पास कराना होगा। नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ असम और तमाम पूर्वोत्तर राज्यों में विरोध और प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बिल के अनुसार अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से छह अल्पसंख्यकों हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और इसाइय प्रवासी भारतीयों को भारतीय नागरिकता दिए जाने की बात कही गई है।

भूपेन हजारिका के बेटे ने किया विरोध
बता दें कि सोमवार को भारत रत्न भूपेन हजारिका के बेटे तेज हजारिका ने नागरिकता संसोधन बिल के विरोध में भारत रत्न लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस बिल में उनके पिता के खिलाफ नियम बनाए गए हैं। मेरे पिता की सोच के बिल्कुल उलट है यह बिल। हालांकि भूपने हजारिका के भाई समर हजारिका ने कहा कि भूपेन का भारत रत्न देने में पहले ही देरी की जा चुकी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+