देश में बढ़ते जा रहे हैं कोरोना वायरस के मामले, कुल संख्या हुई 12,380
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार सुबह बताया कि देश में बीते 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस के 941 नए मामले सामने आए हैं और 37 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय के मुताबिक अब भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 12,380 हो गई है। इसमें 10,477 सक्रिय मामले हैं, 1489 लोग ठीक हो चुके हैं/ छुट्टी दे दी गई है और कुल 414 मौतें हुई हैं।

देश में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश से सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में 2916 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 187 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 17 नए मामले सामने आए हैं और 2 मौतें हुईं हैं। राजधानी में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 1578 है (1080 पॉजिटिव मामलों को मिलाकर- विशेष ऑपरेशन के तहत)। मरने वालों की कुल संख्या 32 है। दिल्ली सरकार ने मॉडल टाउन में पुलिस कॉलोनी के एक और इलाके G, H और I ब्लॉक को कंटेनमेंन जोन के रूप में चिन्हित है, इसके बाद राजधानी में कंटेंनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 56 हो गई है।
Recommended Video
वहीं, तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 1242 मामले हैं और 14 मौत हुई है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में अब तक 987 मामले सामने आए हैं, जबकि 53 लोगों की मौत हुई है।
कहां कितने मामले?
देश में कोरोना वायरस के 300 से अधिक मामले वाले राज्यों में राजस्थान 1023 मरीज, उत्तर प्रदेश 735 मरीज और कर्नाटक में 279 मामले हैं। चंडीगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित 21 लोगों का पता चला है, जबकि 300 मामलों की पुष्टि जम्मू-कश्मीर और 17 की लद्दाख में हुई है। पूर्वोत्तर में मिजोरम में 1, मणिपुर 2 और मेघालय में 7 मामलों की पुष्टि की गई है। जबकि असम में 33 मामलों की पुष्टि हुई है।
दिल्ली के कैंसर हॉस्पिटल में काम करने वाली नर्स के बाद उसके 2 साल के बेटे को भी हुआ कोरोना












Click it and Unblock the Notifications