आज कोर्ट में पेश होंगे कार्ति चिदंबरम, अभी हैं सीबीआई रिमांड पर
नई दिल्लीः पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। अभी कार्ति सीबीआई रिमांड पर हैं। कल गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई ने पटियाला हाउस कोर्ट से 15 दिन की रिमांड पर भेजने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने कार्ति को एक दिन की रिमांड पर भेज दिया। सीबीआई की विशेष अदालत के जज सुमित आनंद से मामले की सुनवाई कर रहे हैं।

इस केस में पटियाला हाउस कोर्ट में कार्ति चिदंबरम की ओर से वकील अभिषेक मनु सिंघवी और सीबीआई के बीच जोरदार बहस हुई। सीबीआई ने कहा है कि कार्ति सवालों का जवाब नहीं दे रहे हैं। उन्होंने जांच के सबूतों को नष्ट करने की कोशिश की, साथ ही उनके खिलाफ कई पुख्ता सबूत हैं।
वहीं, कार्ति के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा- कार्ति 23 अगस्त, 2017 से जांच में सहयोग कर रहे हैं। 22 घंटे उन्होंने सीबीआई के सवालों का जवाब दिया है और उनके पास पूछने के लिए कुछ भी नहीं बचा है।
अभिषेक मनु सिंघवी का कहना है कि ये कैसे संभव है कि दो बार आपके बुलाने और दोनों ही बार उनके आने के बाद भी सीबीआई ये कैसे कह सकती है कि उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया।
बता दें, विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड यानि फेमा ने आईएनएक्स मीडिया को वर्ष 2007 में विदेशी पूंजी जुटाने की अनुमति दी थी, इस मामले में कार्ती का नाम उस वक्त आया था जब उनके पिता पी चिदंबरम यूपीए सरकार में वित्त मंत्री थे।
ईडी की ओर से दावा किया था कि कार्ती के सीए ने गलत तरीके से संपत्ति अर्जित करने में मदद की थी। कार्ती के सीए को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, जिसके बाद उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया था। सीए रमन को दिल्ली में एक पांच सितारा होटल से गिरफ्तार किया गया था।
यह भी पढ़ें-फेमा उल्लंघन के आरोप में सीबीआई ने कार्ती चिदंबरम को चेन्नई में गिरफ्तार किया
-
दिल्ली में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया -
LPG Price Delhi Today: दिल्ली में कमर्शियल गैस और CNG-PNG की कीमतों में उछाल, आज क्या है ताजा रेट -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
आम जनता को राहत! इन प्रोडक्ट पर Customs Duty खत्म, बाजार जाने से पहले चेक करें क्या होगा सस्ता?












Click it and Unblock the Notifications