फेमा उल्लंघन के आरोप में सीबीआई ने कार्ती चिदंबरम को चेन्नई में गिरफ्तार किया
नई दिल्ली। फेमा उल्लंघन मामले में सीबीआई ने कार्ती चिदंबरम को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हे फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट के उल्लंघन के आरोप में सीबीआई ने चेन्नई से गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने आरोप लगाया है कि कार्ती चिदंबरम जांच में बिल्कुल भी सहयोग नहीं कर रहे हैं, जिसके चलते लंदन से लौटते ही सीबीआई ने उन्हें चेन्नई स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है। कार्ती चिदंबरम को सीबीआई की टीम चेन्नई से दिल्ली लेकर रवाना हो गई है।

सीबीआई सूत्रों के अनुसार सीबीआई कोर्ट को इस बात की जानकारी देगी कि इंद्राणी मुखर्जी ने इस बात को कबूल किया था कि उसने और उसके पति ने 350 करोड़ रुपए के लिए चेस मैनेजमेंट सर्विस से एफआईपीबी की क्लीयरेंस लेने में मदद ली थी। जबकि एफआईपीबी ने सिर्फ पांच करोड़ रुपए की इजाजत दी थी। दरअसल जब चेस मैनेजमेंट की सेवाओं को लेना शुरू किया गया था तो नियमों में बदलाव किए गए थे और कार्ती की मैनेजमेंट कंपनी को 10 लाख रुपए दिए गए थे। माना जा रहा है कि इसी आधार पर सीबीआई कार्ती चिदंबरम की रिमांड की इजाजत मागेगी।
गौरतलब है कि विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड यानि फेमा ने आईएनएक्स मीडिया को वर्ष 2007 में विदेशी पूंजी जुटाने की अनुमति दी थी, इस मामले में कार्ती का नाम उस वक्त आया था जब उनके पिता पी चिदंबरम यूपीए सरकार में वित्त मंत्री थे। ईडी ने दावा किया था कि कार्ती के सीए ने गलत तरीके से संपत्ति अर्जित करने में मदद की थी। कार्ती के सीए को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, जिसके बाद उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया था। सीए रमन को दिल्ली में एक पांच सितारा होटल से गिरफ्तार किया गया था।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच?












Click it and Unblock the Notifications